मूसलधार बारिश में गिरा गरीब का मकान
सरिया नगर पंचायत अंतर्गत चंद्रमारणी टोला में शुक्रवार की शाम मूसलाधार बारिश के बीच एक गरीब व्यक्ति का मकान ढ़ह गया।जिसके कारण परिजन आश्रय विहीन हो गए।इस संबंध में पीड़ित दिनेश मंडल पिता स्वर्गीय गणेश मंडल ने बताया कि वह मजदूरी कर किसी तरह अपनी आजीविका चलाता है। रहने के लिए एकमात्र उसे मिट्टी का मकान था
सरिया : सरिया नगर पंचायत अंतर्गत चंद्रमारणी टोला में शुक्रवार की शाम मूसलधार बारिश से एक गरीब व्यक्ति का मकान ढह गया। इस कारण परिजन आश्रय विहीन हो गए हैं। पीड़ित दिनेश मंडल ने बताया कि वह मजदूरी कर किसी तरह अपनी आजीविका चलाता है। रहने के लिए एकमात्र उसे मिट्टी का मकान था जो मूसलधार वर्षा के कारण शुक्रवार को पूरी तरह गिर गया। इसे संयोग ही कहा जाए कि जिस समय मकान गिरा परिवार के लोग अपने पड़ोसी के घर थे जिससे जान माल के नुकसान से वे बच गए। मकान गिरने से हजारों रुपये का नुकसान उन्हें हुआ है। उक्त मकान में अनाज, खाने-पीने की अन्य चीजें, बिस्तर, बर्तन, अन्य सामग्री दब गई है। अब उन्हें रहने-खाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें मकान दिया जाए। घटना की सूचना पाकर सरिया मध्य के जिला परिषद सदस्य अनूप कुमार पांडेय वहां पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढ़स दिलाते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास दिलाने का प्रयास किया जाएगा।