Move to Jagran APP

जमुआ में आप ने रैली निकाल बोला भाजपा सरकार पर हमला

संस, जमुआ: जमुआ में गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने जनाक्रोश रैली निकाल कर सरकार पर हमला ब

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 11:35 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 11:35 PM (IST)
जमुआ में आप ने रैली निकाल बोला भाजपा सरकार पर हमला
जमुआ में आप ने रैली निकाल बोला भाजपा सरकार पर हमला

संस, जमुआ: जमुआ में गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने जनाक्रोश रैली निकाल कर सरकार पर हमला बोला। पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

loksabha election banner

पार्टी कार्यकर्ता जमुआ प्रखंड परिसर से जुलूस की शक्ल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जमुआ चौक, जमुआ पेट्रोल पंप, जमुआ थाना होते हुए सभास्थल पर जुटे। मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयशकर चौधरी ने कहा कि भाजपा की इस सरकार में लोग राशन, किरासन, चिकित्सा, शिक्षा और पेंशन के लिए तरस रहे हैं। सरकार चोर-लुटेरों का साथ दे रही है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना आवश्यक है। कथित विपक्षी दल भी चोर-चोर मौसेरे भाई की कहावत को सच साबित करने में जुटे हैं।

सभा की अध्यक्षता पार्टी के जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने व संचालन जमुआ विधानसभा प्रभारी महबूब अंसारी ने किया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन पाडेय, संतोष मानव, प्रदेश प्रवक्ता आबिद अली, महिला जिलाध्यक्ष सुमित्रा कुमारी, ब्रम्हदेव शर्मा, राजीव रंजन, गुड़िया कुमारी, अभिषेक सिन्हा आदि ने भी संबोधित किया।

मौके पर तैयब अंसारी, अनवर अंसारी, अख्तर अंसारी, इस्लाम अंसारी, खलील अंसारी, सहेश्वर यादव, गणेश रविदास, गीता देवी, काजल कुमारी, अरुण कुमार आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.