हाई वोल्टेज सियासी ड्रामे का केंद्र बना बाबूलाल का आवास
जागरण संवाददाता, गिरिडीह: झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी का बरगंडा स्थित आवास मंगलवार की र
जागरण संवाददाता, गिरिडीह: झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी का बरगंडा स्थित आवास मंगलवार की रात से ही हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्रामे का केंद्र ¨बदु बना रहा। मंगलवार की रात करीब आठ बजे बाबूलाल जब राजधनवार का दौरा कर लौटे, तभी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की वहां नजर थी। पहले उन्हें आरपीएन ¨सह से मिलने एक होटल आने का आमंत्रण दिया गया, लेकिन वे नहीं आए। रात में जब बात नहीं बनी तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार बुधवार की सुबह करीब नौ बजे बाबूलाल से मिलने उनके घर पहुंच गए। दोनों नेताओं ने बंद कमरे में पहले बातचीत की। इसके बाद दोनों बाहर निकलकर संयुक्त रूप से मीडिया से भी मिले।
अंदर जो भी बातचीत हुई हो, लेकिन बाहर निकलकर दोनों ने मीडिया को सधा हुआ जवाब दिया। बाबूलाल ने कहा कि उन्होंने तीन सीटों के लिए दावेदारी पेश की है। इस पर अभी बात चल रही है। वहीं डॉ. अजय कुमार ने कहा कि बाबूलाल झारखंड के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहे हैं। सीटों को लेकर जो भी समस्या है, उसे सुलझा लिया जाएगा। इधर बाबूलाल को सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताने पर हेमंत सोरेन ने तंज कसते हुए कहा कि लोकप्रिय सभी हैं। डॉ. अजय कुमार भी लोकप्रिय नेता हैं।