निर्माण पाइप ने किया प्लंबर मीट
निर्माण पाइप की ओर से रविवार को मोदी धर्मशाला में प्लंबर मीट का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 08:30 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 08:30 PM (IST)
निर्माण पाइप ने किया प्लंबर मीट
जासं, गिरिडीह : निर्माण पाइप की ओर से रविवार को मोदी धर्मशाला में प्लंबर मीट हुआ। कंपनी के डायरेक्टर मयंक राजगढ़िया, प्लांट हेड अनिल सिंह, मार्केटिंग हेड मैनेजर दिनेश शर्मा, चिरंजीवी तिवारी, प्रकाश सिन्हा आदि ने उपस्थित प्लंबर को निर्माण पाइप की खूबियों के बारे में बताया। कहा कि निर्माण पाइप पूरे देश में फैल रहा है। निर्माण पाइप अपनी गुणवत्ता से समझौता नहीं करता है। आज यह प्लंबर की पहली पसंद बन गया है। कंपनी कई तरह के पीवीसी और बिजली पाइप का निर्माण करती है। दावा किया कि यह कंपनी पूरे बिहार, बंगाल और झारखंड में अपना वर्चस्व बनाई हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें