Move to Jagran APP

ऑक्सीजन है वरदान : पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

गांडेय (गिरिडीह) विश्व पर्यावरण दिवस के साथ ही पौधारोपण की शुरुआत हो गई है। दैनिक ज

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 07:20 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 07:20 PM (IST)
ऑक्सीजन है वरदान : पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
ऑक्सीजन है वरदान : पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

गांडेय (गिरिडीह) : विश्व पर्यावरण दिवस के साथ ही पौधारोपण की शुरुआत हो गई है। दैनिक जागरण की पहल पर गांडेय प्रखंड के विभिन्न गांवों में पौधारोपण अभियान गति पकड़ने लगा है। गांडेय में लगातार पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है। सभी ने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों को भारी परेशानी हुई है। कई लोग ऑक्सीजन की कमी के कारण काल के ग्रास में समा गए। यही कारण है कि कोरोना महामारी टलने के बाद लोग पौधारोपण कर रहे हैं। प्रखंड के केराडीह सामुदायिक केंद्र परिसर में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान फलदार, औषधीय और फूलों के 25 पौधे लगाए गए। साथ ही पौधों में पानी पटवन कर बाड़ लगाया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने पौधों के संरक्षण की जिम्मेवारी ली। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्र, मंडल अध्यक्ष दुर्गा मंडल, प्रकाश यादव, सुरेश चौधरी, नीरज कुमार राय, संकेत कुमार, अभिषेक पाठक, राजेश राय, गोपाल राणा, राजेश मंडल, कैलाश यादव, राजू मंडल, जीतेश्वर राय, नंदलाल यादव, रामदेव राय, मंटू यादव, रोहित मंडल, अजित राय, सत्यम मंडल, लूटन राय, बजरंगी मंडल, राहुल मंडल आदि ने भी पौधरोपण किया। इधर जवाहर नवोदय विद्यालय गांडेय परिसर में एसबीआई ताराजोरी शाखा के सहयोग से 20 फलदार व औषधीय पौधे लगाए गए। विद्यालय के प्राचार्य समेत शिक्षक शिक्षिकाओं व बैंक कर्मचारियों की ओर से पौधे लगाकर पानी का पटवन भी किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य एस त्यागराजन, शिक्षक मो. सईद, केजी शर्मा, डॉ. रेखा कुमारी मिश्रा, देवानंद महतो, गरिमा सिंह, एसबीआई ताराजोरी शाखा के प्रबंधक राजेश रंजन सिंह, शिवभूषण महली, बद्री दास, ईश्वर कुमार, बिनोद चौड़े, राजकुमार मरांडी, दीनबंधु मंडल आदि ने भी पौधारोपण कर पानी का पटवन किया।

loksabha election banner

विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर भाजपा अहिल्यापुर मंडल की ओर से बुधूडीह के पंचायत सचिवालय परिसर में एक दर्जन फलदार, फूल व औषधीय पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संदीप कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी, महेंद्र प्रसाद वर्मा, अरुण कुमार हाजरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह, सत्यनारायण यादव, कोषाध्यक्ष रामजी मोदी, भोलाराम, छोटेलाल वर्मा, पंकज राम, मोहन राम, अक्षय कुमार वर्मा आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.