रांची में होने वाले योग कार्यक्रम की बनी रणनीति
संस, पारसनाथ (गिरिडीह): मधुबन स्थित यात्री निवास में रविवार को भारत स्वाभिमान (पतंजलि) की राज्
संस, पारसनाथ (गिरिडीह): मधुबन स्थित यात्री निवास में रविवार को भारत स्वाभिमान (पतंजलि) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस दौरान विभिन्न ¨बदुओं पर मंथन किया गया। रांची में होनेवाले योग कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई।
मधुबन यात्री निवास में यह बैठक की गई। इसमें भारत स्वाभिमान, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत, किसान सेवा समिति व पतंजलि योग समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बताया गया कि 21 जून को रांची में बाबा रामदेव लोगों को योग का प्रशिक्षण देंगे। आर्याकुलम के लिए प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। तय हुआ कि अगली बैठक 21 अप्रैल को देवघर में की जाएगी। अध्यक्षता भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी रामजीवन पांडेय ने की। इसमें महिला पतंजलि की प्रांतीय प्रभारी सुधा झा, रासबिहारी, नवीनकांत ¨सह, रंधीर गुप्ता, प्रेम जैन, महेन्द्र प्रसाद, अरूण रजक समेत हजारीबाग, धनबाद आदि जगहों की समिति के सदस्य शामिल थे।