आमजन सरकारी योजनाओं का ले लाभ
जागरण टीम गिरिडीह आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिला मुख्
जागरण टीम, गिरिडीह : आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय सहित कई प्रखंडों में सोमवार को भी शिविर लगाया गया। शिविरों में लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लिए गए। कई लोगों को कोविड का टीका भी लगाया गया। नगर निगम की ओर से झंडा मैदान में शिविर लगाया गया। उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति ने शिविर में आए लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। कई लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया गया।
खोरीमहुआ : पंचरुखी पंचायत सचिवालय में शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह,बीडीओ रामगोपाल पांडेय, एमओ जीतवाहन उरांव, मुखिया सुनयना देवी, झामुमो नेता विकेंद्र साहा एवं भाजपा नेता अजीत रजक ने संयुक्त रूप से किया। इसमें कई विभागों के स्टाल लगाए गए थे। वहां योजनाओं की जानकारी दी गई
राजधनवार : नगर पंचायत धनवार के वार्ड नंबर छह में लगाए गए कैंप में योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। इसमें वृद्धा पेंशन के 10, जन्म मृत्यु के एक व जलापूर्ति के छह आवेदन मिले। वाटर यूजर चार्जेज के रूप में लगभग 15 हजार रुपये की राशि जमा की गई। ई श्रम पोर्टल में 46 लोगों का पंजीकरण किया गया। नगर प्रबंधक राम कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कैंप में प्राप्त आवेदन के आधार पर संबंधित कर्मी को कार्य करने का निर्देश दिया गया है। कतिपय लोगों ने नईटांड़ की उपेक्षा किए जाने की बात कही और नियमित पंचायत सचिवालय दस बजे से चार बजे तक चलाने की मांग की। डुमरी : चैनपुर पंचायत में शिविर का उद्घाटन कार्यकारी जिप अध्यक्ष राकेश महतो, प्रमुख यशोदा देवी, डुमरी के बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, सीओ धनंजय गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि छक्कन महतो, मुखिया रामप्रसाद महतो आदि ने संयुक्त रूप से किया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया। दर्जनों बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यकारी जिप अध्यक्ष ने कहा कि सभी समस्याओं का निराकरण इसके माध्यम से किया जा रहा है। इसमें आम लोगों की समस्याएं सुनी गई और उनसे आवेदन लिया। कई लोगों का पीएम आवास, राशन कार्ड, पेंशन आदि का आवेदन लेकर उस समस्या का निदान किया गया।
देवरी: सिखरुडीह पंचायत में बीडीओ इंद्रलाल ओहदार के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। दर्जनों लोगों ने कई समस्याओं का आवेदन दिया, जिसमें कुछ का निदान कर दिया गया। सैकड़ों लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। मौके पर बीपीओ सुरेंद्र बरनवाल, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ब्रह्मदेव पासवान, निवर्तमान मुखिया चंपा देवी, छोटू साव, विकास कुमार, मनोज राय, ब्रह्मदेव राय आदि थे।
गांडेय : डोकीडीह पंचायत में शिविर लगाया गया। इसमें कई विभागों के अलग अलग स्टाल लगाए गए। इसमें तीन सौ से अधिक आवेदन आए। बीडीओ बिजय कुमार व सीओ सफी आलम ने आमजनों को टीकाकरण के लाभ के बारे में बताया। कार्यक्रम में बीएओ उपेंद्र कुमार, एमओ दिनेश मिस्त्री, पशुपालन पदाधिकारी मिथुन कुमार, बीटीएम विजय प्रकाश, बीपीओ मैरी प्रियंका आदि थे। -------------संपादन-अविनाश प्रसाद।