विद्युत विभाग की लापरवाही ने ली वृद्ध व गाय की जान
बेंगाबाद (गिरिडीह) 11 हजार वोल्ट का विद्युत प्रवाहित तार टूटकर गिर जाने से एक वृद्ध और
बेंगाबाद (गिरिडीह) : 11 हजार वोल्ट का विद्युत प्रवाहित तार टूटकर गिर जाने से एक वृद्ध और एक गाय जिन्दा जल गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के रांगामाटी गांव की है। बताया जाता है कि गोलगो पंचायत के रंगामाटी निवासी 65 वर्षीय सोबन मुर्मू शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर से लगभग दो मीटर दूर मैदान में मवेशी चरा रहे थे। इसी बीच मैदान होकर गुजरा 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार टूटकर गिर गया। तार की चपेट में उक्त वृद्ध और उनकी एक गाय आ गई। इसे देख पास में खड़ा एक व्यक्ति ने शोर मचाया। शोर सुनकर लोग जुटे। लोगों ने विभाग को सूचना देकर बिजली कटवाई, लेकिन तब तक वृद्ध और गाय की मौत हो चुकी थी। वृद्ध के शरीर के अधिकांश भाग जल गया। घटना के बाद लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश है। मुखिया धनेशवरी देवी ने कहा कि बिजली तार काफी जर्जर हो गया है। यह हमेशा टूट कर गिरते रहता है, लेकिन विभाग जर्जर तार को नहीं बदल रहा है। विभाग की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। प्रशासन पीड़ित परिवार को तत्काल एक लाख मुआवजा दे।