Move to Jagran APP

डीएवी स्कूलों में नेशनल स्पो‌र्ट्स शुरू, खिलाड़ी कर रहे उम्दा प्रदर्शन

दोनों डीएवी स्कूलों में सोमवार को दो दिवसीय नेशनल स्पोर्टस प्रारंभ हुआ। सीसीएल डीएवी में हैंड बॉल व बास्केट बॉल तथा बीएनएस

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 11:38 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 11:38 PM (IST)
डीएवी स्कूलों में नेशनल स्पो‌र्ट्स शुरू, खिलाड़ी कर रहे उम्दा प्रदर्शन
डीएवी स्कूलों में नेशनल स्पो‌र्ट्स शुरू, खिलाड़ी कर रहे उम्दा प्रदर्शन

गिरिडीह : शहर के दोनों डीएवी स्कूलों में सोमवार को दो दिवसीय नेशनल स्पो‌र्ट्स शुरू हुआ। सीसीएल डीएवी में हैंड बॉल व बास्केट बॉल तथा बीएनएस डीएवी में हॉकी एवं रायफल शूटिग की प्रतियोगिता हो रही है। संकुल स्तरीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में गिरिडीह के अलावा देवघर, धनबाद, बोकारो आदि जिलों के डीएवी स्कूलों के बच्चे भाग ले रहे हैं। सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी में हॉकी एवं रायफल शूटिग प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेल का प्रदर्शन करें और अपने लक्ष्य की ओर हमेशा अग्रसर रहें। क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डॉ. प्रवीर हाजरा ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि स्पो‌र्ट्स के माध्यम से हर वर्ष ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं, जो देश को विश्व के मानचित्र पर उभारने में कामयाब रहे हैं। मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

loksabha election banner

इधर, हॉकी बालक वर्ग का पहला मैच चित्रा डीएवी देवघर एवं कोयला नगर डीएवी धनबाद के बीच खेला गया, जिसमें डीएवी चित्रा ने कोयला नगर को 3-0 से पराजित किया, जबकि डीएवी सीसीएल और डीएवी चित्रा के बीच बालिका वर्ग का मैच समाचार लिखे जाने तक जारी था। शूटिग प्रतियोगिता भी जारी थी। मौके पर उप प्राचार्य योगेश शर्मा, शिक्षक एसके पटनायक, बीके सिंह, रवि कुमार आदि उपस्थित थे।

शरीर है इंसान का सच्चा दोस्त : सीसीएल डीएवी में परियोजना पदाधिकारी एलके महापात्रा ने खेल महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आदमी का सच्चा दोस्त उसका शरीर ही होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद में भाग लेना जरूरी है। खेल की उपेक्षा कभी न करें। प्राचार्य बीपी राय ने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही बच्चों को खेल का महत्व बताते हुए उनका उत्वाहव‌र्द्धन किया। कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। यह बच्चों में सहयोग की भावना भी पैदा करता है। स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद जरूरी है। समारोह को पीके ठाकुर, दुग्दा के प्राचार्य एके सिन्हा, सीनियर मैनेजर राजीव कुमार, एलएमसी सदस्य डॉ. परिमल सिन्हा आदि अतिथियों ने भी संबोधित किया। बताया गया कि इस प्रतियोगिता में 13 स्कूलों के बच्चे भाग ले रहे हैं। मौके पर उप प्राचार्य एचजी तिवारी, शिक्षक एनपी सिंह, सपन बैनर्जी, जी रब्बानी, पायल वर्मा, ममता बनर्जी, ऋषिकेश मिश्रा आदि उपस्थित थे। इधर एसआरके डीएवी पब्लिक स्कूल सरिया में सोमवार को दो दिवसीय नेशनल स्पो‌र्ट्स आरम्भ हुआ। उद्घाटन विद्यालय के एलएमसी उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार महतो, पूर्व प्रमुख कुमुद जैन एवं चैताली मुखर्जी ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जहां एक ओर बच्चों का बौद्धिक विकास होता है, वहीं शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं। प्राचार्य झा ने बताया कि इस नेशनल स्पो‌र्ट्स में जुडो व शतरंज की प्रतियोगिता प्रारंभ हुई, जिसमें गिरिडीह, धनबाद, बोकारो तथा देवघर जिला के 19 डीएवी स्कूलों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.