उपमुखिया की मौजूदगी में भाई को पीट-पीटकर मार डाला
झारखंड के गिरिडीह में जमीन विवाद में भाई व भतीजों ने मिलकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 10:38 AM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 05:33 PM (IST)
गिरिडीह, जेएनएन। जमुआ थाना अंतर्गत बेलकुंडी गांव में शनिवार देर रात उप मुखिया राहुल साव की मौजूदगी में 55 वर्षीय खोसी यादव को उसके भाई व भतीजों ने पीट-पीटकर व पत्थर मारकर हत्या कर दी। जमीन विवाद में यह हत्या की गई है।
जानकारी के मुताबिक, मुखिया चीना खान के निर्देश पर उप मुखिया राहुल साव ब्रह्मदेव यादव एवं उसके भाई खोसी यादव के बीच सुलह कराने रात करीब 11 बजे बेलकुंडी गांव गए थे। बातचीत में विवाद बढ़ गया और खोसी यादव की हत्या कर दी गई। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। सभी आरोपित फरार हैं।
गौरतलब है कि करीब तीन साल पहले खोसी यादव के पुत्र संजय यादव ने जमुआ थाना हाजत में फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें