Move to Jagran APP

जमीन विवाद में पीटकर ले ली भाई की जान

संवाद सहयोगी, जमुआ (गिरिडीह): जमीन विवाद को लेकर जमुआ थाना क्षेत्र के बेलकुंडी गांव में ख

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 06:08 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 06:08 PM (IST)
जमीन विवाद में पीटकर ले ली भाई की जान
जमीन विवाद में पीटकर ले ली भाई की जान

संवाद सहयोगी, जमुआ (गिरिडीह): जमीन विवाद को लेकर जमुआ थाना क्षेत्र के बेलकुंडी गांव में खोसी यादव (50) की हत्या उनके भाई व भतीजों ने पीट-पीटकर कर दी। उप मुखिया राहुल साव की उपस्थिति में उनकी हत्या की गई। घटना शनिवार देर रात की है।

loksabha election banner

बताया जाता है कि उप मुखिया साव खोसी यादव और उनके तीन भाइयों के बीच चल रहे विवाद की सुलह कराने रात में गए थे। बातचीत के क्रम में विवाद बढ़ गया और खोसी यादव की हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी: मामले में खोसी की पत्नी उड़वा देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा कि उसके पति का अपने तीन भाइयों के साथ वर्षो से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। इसकी शिकायत कई बार जमुआ थाने में की गई है। शनिवार रात करीब 10 बजे उनके पति के भाइयों ने परिजनों के साथ मिलकर उनकी हत्या करने की योजना बनाई। इसके बाद गाली-गलौज शुरू कर दी। बात बढ़ने पर सभी लोग मारपीट करने लगे। बगल में खड़े ट्रैक्टर में रखे रॉड सहित अन्य हथियार निकालकर एवं ईंट-पत्थर से सभी उसके पति को मारने लगे। पति की हत्या करने के बाद सभी अपने दोनों ट्रैक्टरों में सवार होकर भागने लगे। इस बीच रोना धोना और हल्ला सुनकर गांव वाले भी वहां पहुंचने लगे। गांव वालों को आते सभी आरोपित ट्रैक्टर छोड़कर नदी की तरफ भाग गए।

कहा कि मारपीट के दौरान खरगडीहा पंचायत के उपमुखिया राहुल कुमार साव वहां मौजूद थे। वह दोनों पक्षों के बीच चल रहे जमीन संबंधी विवाद का समझौता कराने पहुंचे थे। प्राथमिकी में उड़वा ने यह भी कहा है कि कुछ वर्ष पूर्व उनके बहू और पुत्र की मौत के बाद सरकार से 5 लाख रुपये का मुआवजा मिला था। मुआवजे की राशि को भी पति के सभी भाई आपस में बांटने की बात बार-बार कह रहे थे। रुपये नहीं बांटने पर जान से मारने की धमकी देते थे।

पुत्र को मारने की भी मिल रही धमकी: महिला ने कहा है कि उनका एक पुत्र छोटू यादव हैदराबाद में रहकर रोजगार करता है। प्रदीप यादव उसे हैदराबाद में ही जान से मार डालने की धमकी दे रहा है। उसके बड़े पुत्र की मौत पहले हो चुकी है। अब पति की हत्या भी कर दी गई। उसका एकमात्र सहारा अब छोटा बेटा ही है। उसने छोटे पुत्र और खुद के जान की रक्षा की गुहार लगाई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई थी।

इन्हें किया गया नामजद: दर्ज प्राथमिकी में कमल यादव, रामसहाय यादव, चंदर यादव ( पिता कुम्हरु यादव), ब्रह्मदेव यादव (पिता रामसहाय यादव), सेवकी देवी (पति रामशाही यादव), बंधनी देवी (पति कमल यादव), आरती देवी (पति ब्रह्मदेव यादव), हेमंती देवी (पति प्रदीप यादव), कारू यादव (पिता चन्दर यादव) एवं राजेश यादव व विकास यादव (पिता कमल यादव) को नामजद किया गया है।

दो आरोपि गिरफ्तार: पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि शेष फरार हैं। गिरफ्तार आरोपितों में आरती देवी और हेमंती देवी शामिल हैं। थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी।

पुत्र ने हाजत में की थी आत्महत्या: बता दें कि करीब तीन साल पूर्व खोसी के पुत्र संजय यादव ने जमुआ थाना हाजत में फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल में बंद था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.