Move to Jagran APP

बिरनी में भाजपा नेता के मामा की हत्या

वाद सहयोगी बिरनी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के बिरनी प्रखंड अध्यक्ष पन्दनाकला निवासी मुकेश यादव के 50वर्षीय मामा अर्जुन यादव की रविवार की देर रात मुहँ नाक दबाकर हत्या कर दी गई। मामला कपिलो पंचायत अंतर्गत पन्दनाकला का है। गांव समेत आसपास के गांव में सनसनी फैल गई। देखने के लिए घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ा। शव को देख ग्रामीणों के मुहँ से एक ही शब्द निकल रहा था कि इनकी हत्या कर ही फेका गया है। हत्या के

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 07:44 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 07:44 PM (IST)
बिरनी में भाजपा नेता के मामा की हत्या
बिरनी में भाजपा नेता के मामा की हत्या

संवाद सहयोगी बिरनी : बिरनी थाना की कपिलो पंचायत के पंदनाकला में गला दबाकर अर्जुन यादव (50 वर्ष) की हत्या कर दी गई। उनका शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत में पड़ा मिला। अर्जुन भाजपा युवा मोर्चा के बिरनी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव के मामा थे। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोगो ंका कहना था कि हत्या कहीं और की गई और शव को यहां फेंक दिया गया। घटना रविवार देर रात की है।

loksabha election banner

सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने सूचना बिरनी पुलिस को दी। थाना प्रभारी अर्जुन कुमार मिश्रा एवं अवर निरीक्षक विपिन कुमार दलबल के साथ पहुंचे। सुबह करीब दस बजे पोस्टमार्टम के लिए शव को गिरिडीह भेज दिया। मुकेश ने बताया कि गांव में मोहन यादव की पुत्री की शादी को लेकर बारात आई थी। मामा अर्जुन यादव रात करीब एक बजे खाना खाकर खुशी मना रहे थे। रात को वह घर नहीं लौटे थे। सुबह शव मिलने के बाद उनकी हत्या की जानकारी परिवार वालों को हुई। ग्रामीणों ने बताया कि अर्जुन मजदूरी कर परिवार चलाता था। गांव में उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। हत्या किसने और क्यों की, यह अभी पता नहीं चल सका है। इधर, सूचना पाकर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो व पूर्व विधायक विनोद सिंह मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। पुलिस से हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण दास, देवनाथ राणा, तलाशी यादव, पूर्व प्रमुख सीताराम सिंह, मुखिया इन्दु देवी के अलावा कई लोग उपस्थित थे।

इधर, थाना प्रभारी मिश्रा ने कहा कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है। अपरिजनों ने अभी थाना में आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.