दुष्कर्मी को मिले कठोर सजा
जिप सदस्य ने दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग से मुलाकात की
दुष्कर्मी को मिले कठोर सजा
संस, बिरनी (गिरिडीह) : धनबाद के एसएनएमएमसीएच में इलाजरत दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग से बिरनी के पूर्वी भाग जिप सदस्य सूरज सुमन उर्फ रामधनी वर्मा शुक्रवार देर शाम अस्पताल पहुंचकर मिले। स्वजनों से पीड़ित नाबालिग का हालचाल जाना। जिप सदस्य ने चिकित्सकों से मिलकर पीड़ित के स्वास्थ्य में सुधार के बारे में जानकारी ली। बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो वह दर्द से कराह रही थी। चिकित्सकों से मिलकर पीड़ित का समुचित इलाज कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि बिरनी में इस तरह की यह पहली घटना है। आरोपित को भगवान भी कभी माफ नहीं करेंगे। न्यायालय आरोपित को ऐसी सजा दें कि सात पीढ़ी तक लोग जानते रहें कि गलत करने पर न्यायालय से कड़ी सजा मिलती है।