Move to Jagran APP

गिरिडीहः राजधनवार में महिला की पत्थर से कूचकर हत्या

महिला की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है। घटना झारखंड के गिरिडीह की है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 11:23 AM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 01:50 PM (IST)
गिरिडीहः राजधनवार में महिला की पत्थर से कूचकर हत्या
गिरिडीहः राजधनवार में महिला की पत्थर से कूचकर हत्या
गिरिडीह, जेएनएन। झारखंड में गिरिडीह के राजधनवार के पहाड़पुर में करीब 30 वर्षीय महिला की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है। महिला पर चाकू से भी प्रहार किया गया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस का मानना है कि हत्या कम से कम दो दिन पूर्व की गई है। शव के पास से खून लगा पत्थर, चाकू एवं रस्सी भी बरामद की गई है। रविवार की सुबह शव देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

loksabha election banner

राजधनवार थाना क्षेत्र की एक विवाहिता अपने ससुराल से 10 दिन पूर्व से गायब है। पुलिस उसके परिवार से संपर्क कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.