Move to Jagran APP

पराक्रम दिवस के रूप में मनी नेताजी की जयंती

गिरिडीह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती शनिवार को पराक्रम दिवस के रूप में पूरे जिल

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 06:58 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 06:58 PM (IST)
पराक्रम दिवस के रूप में मनी नेताजी की जयंती

गिरिडीह : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती शनिवार को पराक्रम दिवस के रूप में पूरे जिले में मनी। राजनीतिक दलों सहित अन्य संगठनों ने जयंती के मौके पर नेताजी का याद किया। इस दौरान शिक्षण संस्थानों में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

loksabha election banner

नेताजी की जयंती पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की जिला कमेटी ने नशा मुक्ति और महिलाओं की सुरक्षा व झूठे मुकदमों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाने का संकल्प लिया। शहर में रैली भी निकाली। जिला सचिव देवेंद्र पांडेय ने कहा कि नशा मुक्त झारखंड होना चाहिए। मौके पर जिलाध्यक्ष सोमनाथ मुखर्जी, पूजा मंडल, अनिल दास, दुर्गा देवी, रेणु देवी, मो. कलीम आदि उपस्थित थे।

सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद, शिक्षक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल पांडेयडीह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। प्राचार्य श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा, संजय सिन्हा, लीलावती वर्मा, पूर्णिमा महतो, जुलियाना हेंब्रम, उमा भारती आदि उपस्थित थे।

सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डॉ. पी हजरा ने नेताजी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया।

भाजपाइयों ने मनाई नेताजी की जयंती : पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में नेताजी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। नेता जी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक शाहाबादी ने कहा कि आज जिस महान व्यक्ति का जन्मदिन है, इनका भारत की आजादी में अभूतपूर्व योगदान दिया है। इन्होंने अपने दम पर अपनी सेना आजाद हिद फौज की स्थापना कर अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई लड़ी। मौके पर जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विनीता कुमारी, दीपक स्वर्णकार, एजाज अहमद सोनू, अनूप सिन्हा, संजय सिंह, हरमिदर सिंह बग्गा, बीरेंद्र वर्मा, हबलु गुप्ता, संत कुमार लल्लू, नीलू सिन्हा, ओम प्रकाश गुप्ता, संजीत सिंह पप्पू, मोती लाल उपाध्याय, रंजन सिन्हा, दीपक शर्मा, समीर राज, पीयूष सिन्हा आदि उपस्थित थे।

झामुमो ने भी नेताजी को याद किया : झामुमो जिला कार्यालय मे शनिवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू, प्रमिला मेहरा, राकेश रंजन, अभय सिंह, दिलीप रजक, चांद रसीद, मो. शमीम, मो. डब्लू, शोभा यादव, महावीर मुर्मू, बिरजू मरांडी, आनंद मिश्र, रॉकी सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

सरिया : सुभाष चौक सरिया में नेताजी की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय तथा स्थानीय विधायक विनोद कुमार सिंह थे। विधायक सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत थे। उन्होंने अंग्रेजों से मुक्ति तो दिलाई, लेकिन आज भी देश में असमानता है। इसके लिए बदलाव की लड़ाई जारी है। पूर्व सांसद राय ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस की यादें सरिया की जमीन से जुड़ी हैं। इसलिए यहां के लोगों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वे अन्य जगहों की अपेक्षा कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी यादों को तरोताजा करते रहे। हम सौभाग्यशाली हैं। आज का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार पराक्रम दिवस के रूप में मनाना है, क्योंकि बीते वर्ष संपूर्ण विश्व कोरोना की चपेट में था, वहीं भारत के कोरोना योद्धाओं ने अपने पराक्रम के बल पर कोरोना पर विजय पाया है। प्रखंड प्रमुख रामपति प्रसाद, सचिद्र कुमार सिंह, विजय सिंह, सत्यदेव प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता नेताजी जागृति समिति के अध्यक्ष मथुरा पासवान तथा संचालन नकुल पांडेय ने किया। मौके पर नंदलाल मंडल, बुधन मंडल, सुदामा प्रसाद, हरिहर मंडल, लखन महतो, राजू मंडल पृथ्वी देशपांडेय, देव कुमार मोदी आदि उपस्थित थे।

संस, खोरीमहुआ : भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह ने शनिवार को पार्टी कार्यालय बरजो में सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में विजय कुमार अग्रवाल, विवेक विकास, पवन सिंह, शैलजा सिंह, उदय सिंह, नकुल राय, प्रद्युम्न वर्मा, उपेंद्र सिंह, अरुण पासवान, राजकुमार यादव आदि ने भाग लिया।

देवरी : पार्टी कार्यालय में कांग्रेसी नेताओं ने नेताजी की फोटो पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कोदंबरी चौक पर अवस्थित नेताजी की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उनका जन्म दिवस मनाया। मौके पर कांग्रेसी नेता धनंजय कुमार सिंह, विमल कुमार सिंह, रघुनंदन प्रसाद सिंह, कपिलदेव राय, मनोज कुमार राय, पुरुषोत्तम चौधरी, सत्यानंद कुमार, चंद्रकिशोर सिंह आदि लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.