Move to Jagran APP

महागठबंधन के बहाने भाजपा को लाभ पहुंचा सकते हैं बाबूलाल: राजकुमार

संस, तिसरी (गिरिडीह): अग्रवाला उच्च विद्यालय परिसर में माले की जीबी बैठक शुक्रवार को हुई। इ

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 01:43 AM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 01:43 AM (IST)
महागठबंधन के बहाने भाजपा को लाभ पहुंचा सकते हैं बाबूलाल: राजकुमार
महागठबंधन के बहाने भाजपा को लाभ पहुंचा सकते हैं बाबूलाल: राजकुमार

संस, तिसरी (गिरिडीह): अग्रवाला उच्च विद्यालय परिसर में माले की जीबी बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें मुख्य रूप से विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। बैठक में 17 फरवरी को बरकट्ठा में होनेवाले लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई। कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति को लेकर दो मिनट का मौन रखा गया। सम्मेलन में प्रखंडों के बूथों से पांच लोगों को ले जाने का निर्णय लिया गया। विधायक ने कहा कि कोडरमा लोकसभा में माले की लाल लहर चल रही है। गरीब, दलित, आदिवासी व अल्पसंख्यकों का झुकाव माले की तरफ होने से विपक्षी घबरा गए हैं। महागठबंधन के बहाने जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मरांडी भाजपा को फायदा पहुंचा सकते हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि तिसरी व गांवा में ढिबरा व्यवसाय पर वन विभाग के रोक लगाने से गरीब व मजदूर परेशान हैं। शीघ्र ही उच्च अधिकारियों से वार्ता कर इसका समाधान निकाला जाएगा। समाधान नहीं निकलने पर वे ग्रामीणों के साथ भूख हड़ताल करेंगे। धर्मेद्र यादव ने कहा कि तिसरी से 180 चारपहिया वाहन ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में जयनारायण यादव, मुन्ना गुप्ता, प्रकाश यादव, मदन यादव, सुरेश दास, सकलदेव यादव, अर्जुन मिस्त्री, अशोक मिस्त्री, मुन्ना राणा, श्रीराम विश्वकर्मा, धर्मेंद्र यादव, मो. बासिर, मकसूद आलम, मनीष गोयल आदि कार्यकर्ता थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.