Move to Jagran APP

गिरिडीह में दुष्कर्म के बाद विवाहिता को जलाया, हालत गंभीर

Misbehavior with woman. झारखंड के गिरिडीह में दुष्कर्म के बाद विवाहिता को जलाने का मामला सामने आया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 09 Jun 2019 02:03 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2019 04:36 PM (IST)
गिरिडीह में दुष्कर्म के बाद विवाहिता को जलाया, हालत गंभीर
गिरिडीह में दुष्कर्म के बाद विवाहिता को जलाया, हालत गंभीर

गिरिडीह, जेएनएन। झारखंड के गिरिडीह में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के करणपुरा में एक 20 वर्षीय विवाहिता को शनिवार की रात करीब 12 बजे उसके घर में ही केरोसिन तेल छिड़ककर जलाकर मारने की कोशिश की गई। बुरी तरह से जल चुकी महिला को रविवार सुबह करीब नौ बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

loksabha election banner

महिला ने बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को बताया कि पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया, उसके बाद जलाया गया। महिला ने आरोप गांव के ही एक युवक छोटू दास पर लगाया है। छोटू दास फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, गांव के कुछ लोग घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं।

बीती रात महिला अपने घर मे अपनी तीन साल की बेटी के साथ थी। उसका पति कोलकाता में मजदूरी करता है, जबकि उसकी सास शनिवार शाम एक विवाह समारोह में भाग लेने बाहर गई थी। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 12 बजे छोटू दास महिला के घर घुस गया था। दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद छोटू दस ने उसे जला दिया। धुआं देखकर जब गांववाले पहुंचे तो वह भाग गया। आरोपित युवक की शादी तय हो गई थी।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.