दिल्ली से मंत्री ने किया केंद्रीय विद्यालय भवन का शिलान्यास
सुग्गासार में हुआ केंद्रीय विधालय के भवन का शिलान्यास* शामिल हुये मुख्य अतिथि के रूप में सांसद गिरिडीह चन्द्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक गिरिडीह निर्भय कुमार शाहाबादी विधायक गांडेय जयप्रकाश वर्मा व सीआरपीएफ कमांडेंट अनिल भारद्वाज* गिरिडीह सदर प्रखं
जासं,गिरिडीह : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को दिल्ली से गिरिडीह सदर प्रखंड के सुग्गासार में केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास किया। शिलान्यास के बाद सुग्गासार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गिरिडीह के विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, गांडेय के विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा और सीआरपीएफ कमांडेंट अनिल कुमार भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया।
सांसद ने कहा कि गिरिडीह में केंद्रीय विद्यालय दो वर्षों से चल रहा है लेकिन अब इसका अपना भवन नहीं था। अब बहुत जल्द अपना भवन हो जाएगा। इससे अध्ययनरत छात्रों और अभिभावकों को काफी सहूलियत होगी। केंद्रीय विद्यालय बोकारो व गिरिडीह के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता पी बाल सुब्रमण्यम व केंद्रीय विद्यालय रांची संभाग के उपायुक्त ने की। संचालन विद्यालय के अध्यापक नंदकिशोर पांडेय ने किया। केंद्रीय विद्यालय बोकारो के प्राचार्य ललित मोहन विष्ट, प्रमुख पूनम देवी, मुखिया कंचन देवी, जिला परिषद सदस्य दीपा वर्मा, पंचायत समिति सदस्य जगदीश प्रसाद वर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश प्रजापति, जिला शिक्षा अधीक्षक अरविद कुमार, सीओ रविन्द्र सिन्हा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश यादव थे।