भाजपा शासन में जनता को मिले बुरे दिन
संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह): 8 अक्टूबर को कोडरमा में भाकपा माले की महारैली को सफल
संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह): 8 अक्टूबर को कोडरमा में भाकपा माले की महारैली को सफल बनाने के लिए बिरनी में भाकपा माले के घटक दल इनौस व आइसा का सम्मेलन सोमवार को सिमराढाब में आयोजित किया गया। इसमें बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार ¨सह, राज्य कमेटी सदस्य सह पूर्व प्रमुख सीताराम ¨सह, संदीप जायसवाल उपस्थित थे। 2019 में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाकपा माले ने अपने घटक दल इनौस व आइसा का सम्मेलन कर कोडरमा लोकसभा सीट जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को गुर सिखाए। विनोद ¨सह ने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा के बड़े बड़े नेताओं ने चुनावी घोषणा की थी कि जनता का अच्छे दिन दिखाए जाएंगे पर उसकी जगह बुरे दिन देखने को मिले हैं।
सम्मेलन में रामू बैठा, मुस्तकीम अंसारी, अश्रेष तुरी, रामविलास पासवान, कैलाश यादव, इम्तियाज अली, राजेश विश्वकर्मा, बबलू खान, मुंशी विश्वकर्मा, सीताराम पासवान, मुमताज अंसारी, संतोष कुमार, सूरजदेव तुरी, शहादत अंसारी, समीद अंसारी, सहदेव यादव, विजय दास संतोष साव आदि उपस्थित थे।