गांडेय में दो गुटों में झड़प, आठ जख्मी
गांडेय (गिरिडीह) : गांडेय थाना क्षेत्र के हरिपालडीह गांव में शुक्रवार को आपसी रंजिश मे
गांडेय (गिरिडीह) : गांडेय थाना क्षेत्र के हरिपालडीह गांव में शुक्रवार को आपसी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इससे दोनों ओर से कुल आठ लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल रंजीत वर्मा, मुकेश कुमार वर्मा, अनिल कुमार वर्मा एवं सावित्री देवी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर रूप से जख्मी रंजीत वर्मा को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।
एक पक्ष से घायल बीरबल ¨सह, लालो ¨सह, गणेश ¨सह व वकील राय ने बताया कि दूसरे पक्ष की महिलाओं द्वारा पूर्व में बकरी द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने को लेकर शुक्रवार सुबह से ही उनके घर के पास आकर गाली-गलौज किया जा रहा था। गाली का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने दल बनाकर दोपहर तीन बजे लाठी, भाला, कुदाल आदि से हमला कर दिया। इससे चार लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के मुकेश कुमार वर्मा, अनिल कुमार वर्मा एवं सावित्री देवी का आरोप है कि एक पक्ष द्वारा शराब पीकर हमेशा बेवजह गाली गलौज-किया जाता था। शुक्रवार को भी वे लोग शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट की गई। गांडेय थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय ने बताया कि हरिपालडीह में दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली है। थाना में किसी भी पक्ष की ओर से इस संबंध में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।