धनवार में दो पक्षों में खूनी झड़प, पांच घायल
धनवार/खोरीमहुआ (गिरिडीह): धनवार के महथासार में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच जमकर खू
धनवार/खोरीमहुआ (गिरिडीह): धनवार के महथासार में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इसमें दोनों पक्षों के बीच इस कदर भाला, लाठी, तलवारबाजी तथा पत्थरबाजी हुई कि खून के आगे फगुआ का रंग भी फीका पड़ गया। इसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। पांच लोगों को स्थानीय रेफरल अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया। इसमें से एक पक्ष के दो लोगों की हालत ¨चताजनक है। प्रत्यक्ष्यदर्शियोंकी मानें तो मौके पर पहुंची पुलिसबल पर भी एक पक्ष के हमलावरों ने ईंट पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद गुस्साए पदाधिकारियों ने भी जवाबी कार्यवाई करते हुए हमलावरों पर लाठियां चटकाई। मौके पर से पुलिस ग्यारह लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई जहां से गो¨वद राम, राजू राम, संजय राम, मनोज राम, वीरेंद्र राम, विक्रम राम, वासुदेव राम व सुखदेव राम को जेल भेज दिया गया। इसके अलावे पत्थरबाजी करने के आरोप में गिरफ्तार चार नाबालिगों को सिर्फ हिदायत देकर पुलिस ने थाने से ही छोड़ दिया।
-क्या है मामला : बताया जाता है कि महथासार के रहनेवाले गो¨वद राम उर्फ गोपाल राम एवं हरिहर यादव आदि के बीच कई वर्षो से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। बीते कुछ वर्षों से दोनों पक्षों के बीच सिर्फ पर्व त्योहार में ही लड़ना झगड़ना एवं मारपीट होने की जैसे परंपरा बन गई थी। शुक्रवार को भी यही हुआ। दोनों पक्ष उसी पुरानी रंजिश को लेकर आपस में उलझ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पारंपरिक हथियार तलवार, लाठी, फरसा, भाला तथा ईंट पत्थर से एक दूसरे पर प्रहार करने लगे। इसमें एक पक्ष से हरिहर यादव, द्वारिका यादव तथा विजय यादव जबकि दूसरे पक्ष से सुरेश राम तथा नरेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में हरिहर यादव तथा द्वारिका यादव की स्थिति ¨चताजनक बताई जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो दोनों पक्षों के बीच खेली जा रही खून की होली में अगर एन मौके पर स्थानीय पुलिस की ओर से दखल नहीं दिया जाता तो यहां शायद एक बड़ी घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता था।
-पीड़ित पक्ष ने करवाया मामला दर्ज:
घटना के बाद पीड़ित पक्ष के विजय यादव ने धनवार थाना में आवेदन देकर गांव के ही गो¨वद राम, राजकुमार राम, संजय राम, मनोज राम, सुरेश राम, नरेश राम, वीरेंद्र राम, विक्रम राम, राहुल राम, अजय राम, बासुदेव राम, सुखदेव राम व रितेश राम पर मुकदमा दर्ज करवाया है। इस बाबत एसआई जयप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस ने उक्त भाला आदि को जब्त भी कर लिया है। फिलहाल एक पक्ष की ओर से ही आवेदन प्राप्त हुआ है जिस पर कांड अंकित करते हुए आठ लोगों को जेल भेज दिया गया है।