Move to Jagran APP

जमीन विवाद मेंखूनी संघर्ष, दर्जन भर लोग घायल

बेंगाबाद (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र के अरतोका गांव में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Nov 2017 09:11 PM (IST)Updated: Sun, 26 Nov 2017 09:11 PM (IST)
जमीन विवाद मेंखूनी संघर्ष, दर्जन भर लोग घायल
जमीन विवाद मेंखूनी संघर्ष, दर्जन भर लोग घायल

बेंगाबाद (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र के अरतोका गांव में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि रामेश्वर वर्मा और नारायण महतो के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। नारायण पक्ष के सिकंदर वर्मा ने बताया कि यह विवाद कोर्ट पहुंच गया था। कोर्ट से डिग्री मिलने के बाद वे लोग इस वर्ष धान की फसल लगाए थे। रविवार सुबह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ धान काटने गए थे। इसी बीच अचानक रामेश्वर वर्मा पक्ष के लोगों ने लाठी, तलवार आदि हथियारों से लैस होकर हमला बोल दिया। दूसरे पक्ष के रामेश्वर वर्मा ने बताया कि विवादित जमीन उनलोगों की है। विवाद को लेकर ऊपरी अदालत में अपील की गई है। इसके बावजूद धान काटने का प्रयास किया जा रहा था। आपत्ति जताने के बाद उक्त लोगों के साथ मारपीट की। इस घटना में प्रथम पक्ष से नारायण महतो, टिपन महतो, रूपन महतो, संजय वर्मा, सिकदर वर्मा, अनिल वर्मा, मनोज वर्मा तथा दूसरे पक्ष से रामेश्वर वर्मा, बालेश्वर वर्मा, विनोद वर्मा, विकास वर्मा आदि घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की ओर से थाना में अलग अलग आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.