Move to Jagran APP

माओवादी नुनुचंद के दस्ते का हार्डकोर दुर्गा गिरफ्तार

गिरिडीह/ पीरटांड़ : नक्सलियों के खात्मे को लेकर पुलिस का अभियान नक्सल प्रभावित इलाकों में

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 08:59 AM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 08:59 AM (IST)
माओवादी नुनुचंद के दस्ते का हार्डकोर दुर्गा गिरफ्तार
माओवादी नुनुचंद के दस्ते का हार्डकोर दुर्गा गिरफ्तार

गिरिडीह/ पीरटांड़ : नक्सलियों के खात्मे को लेकर पुलिस का अभियान नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार चल रहा है। इसी क्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 154 वीं बटालियन व जगुआर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर हार्डकोर माओवादी नुनुचंद महतो के दस्ते का सक्रिय सदस्य दुर्गा सोरेन उर्फ दुर्गा टुडू को दबोचा है। उससे पूछताछ व उसकी निशानदेही पर फुलीबगान गांव के नजदीकी पहाड़ी क्षेत्र में दो जगहों से नक्सली साहित्य व गोला बारूद बरामद किया गया। बाद में पुलिस ने बरामद नक्सली साहित्य को जलाकर नष्ट कर दिया। कुछ अन्य नक्सली सामान व गोला बारूद को कैंप लाया। यह अभियान सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट संजय चौहान व जगुआर के उप कमांडेंट उमाशंकर के संयुक्त नेतृत्व में चलाया गया था। सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट संजय चौहान ने कैंप परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि माओवादी नुनुचंद महतो के सक्रिय सदस्य दुर्गा सोरेन उर्फ दुर्गा टुडू पारसनाथ पहाड़ी के तराई क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने आया है। मधुबन थाना को ऐसी सूचना मिली। इसी आधार पर छापेमारी व तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान बिरनगड़ा गांव के पास पुलिस को देखते ही एक संदिग्ध व्यक्ति जंगल की ओर भागने लगा। उसे पुलिस टीम ने जवानों ने खदेड़कर दबोच लिया। पूछताछ में उसने खुखरा थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव निवासी दुर्गा सोरेन उर्फ दुर्गा टुडू के रूप में अपनी पहचान बताई। बताया कि वह माओवादी नुनुचंद महतो के दस्ते में सक्रिय सदस्य के रूप में काम करता है। उसकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से काफी मात्रा में नक्सली साहित्य व गोला बारूद भी बरामद किया गया। बताया कि 154 वीं बटालियन पारसनाथ क्षेत्र में नक्सलवाद को समाप्त करने के प्रति कटिबद्ध है। इस मौके पर प्रेसवार्ता में जगुआर के उप कमांडेंट उमाशंकर, डुमरी एसडीपीओ नीरज कुमार ¨सह, पुलिस निरीक्षक, मधुबन थाना प्रभारी, पीरटांड थाना प्रभारी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

-जेल ब्रेक में भी था शामिल: गिरफ्तार माओवादी गिरिडीह जेल ब्रेक कांड को अंजाम देने में शामिल रहा था। इसके अलावा मधुबन, पीरटांड व अन्य थाना क्षेत्रों में भी कई घटनाओं को अंजाम देने का काम किया था। इसके विरूद्ध कई थानों में नक्सली घटना को अंजाम देने में शामिल रहने की प्राथमिकी दर्ज है।

गोला बारूद बरामद, नक्सली साहित्य नष्ट : गिरफ्तार नक्सली दुर्गा सोरेन से पुलिस की संयुक्त टीम पूछताछ करने के बाद कई अहम जानकारी उगलवाने में कामयाब हुई है। उसकी निशानदेही पर फुलीबगान गांव के नजदीकी पहाड़ी क्षेत्र में दो जगहों से काफी मात्रा में नक्सली साहित्य व गोला बारूद बरामद किया गया। यह बरामदगी बम निरोधक दस्ते के अच्छी तरह से जांच पड़ताल के बाद की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.