Move to Jagran APP

राज्य में स्थानीय नीति लागू करना अतिआवश्यक : मुंडा

गिरिडीह आदिवासी जन परिषद महिला मोर्चा की बैठक शुक्रवार को पचंबा स्कूल प्रांगण में हुई

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Oct 2021 06:34 PM (IST)Updated: Fri, 29 Oct 2021 06:34 PM (IST)
राज्य में स्थानीय नीति लागू करना अतिआवश्यक : मुंडा
राज्य में स्थानीय नीति लागू करना अतिआवश्यक : मुंडा

गिरिडीह : आदिवासी जन परिषद महिला मोर्चा की बैठक शुक्रवार को पचंबा स्कूल प्रांगण में हुई। बैठक में मुख्य रूप से आदिवासी महिलाओं के संवैधानिक अधिकार, स्थानीय नियोजन नीति, आदिवासियों के धर्मकोड एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं को लागू करने आदि पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन का विस्तार भी किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि आदिवासी जन परिषद के नीति सिद्धांत जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, क्योंकि आए दिन देखने को मिलता है कि लोगों को कई योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है। इसलिए इस क्षेत्र में महिला संगठन की आवश्यकता है। राज्य में महत्वपूर्ण ज्वलंत मुद्दा स्थानीय नीति लागू करना आवश्यक है। जब तक स्थानीय नियोजन नीति लागू नहीं होती है तब तक सभी तरह की नियुक्तियां बंद हो। पूरे गिरिडीह जिला के गांवों में विकास का घोर अभाव है। गांवों में पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल पाता है। आदिवासी महिलाओं के विकास के लिए सरकार सभी योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाए, नहीं पहुंचने पर जन आंदोलन तेज किया जाएगा।

loksabha election banner

आदिवासी जन परिषद महिला मोर्चा की केंद्रीय सदस्य सेलीना लकड़ा ने कहा कि आदिवासी जन परिषद के द्वारा महिला जागरूकता करने के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम जनता के पास पहुंचाया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से गिरिडीह जिला के आदिवासी जन परिषद की महिला अध्यक्ष के रूप में सुशांति मुर्मू, उपाध्यक्ष शीला मुर्मू, सचिव फुलमनी हांसदा, उप सचिव मेरीरोष मुर्मू, कोषाध्यक्ष मरसि एक्का, उप कोषाध्यक्ष सोना टुडू को चुना गया। बैठक में संचिता लकड़ा, महारानी सोना टुडू, लालमणि देवी, पिकी हेम्ब्रम, सोमरी देवी, पानसोनी हेम्ब्रम, उषा मुर्मू, संगीता मुर्मू, पुष्पलता मरांडी, सोनामणि हांसदा, पिकी हेम्ब्रम, मीना मरांडी आदि थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.