Move to Jagran APP

मधुबन-पारसनाथ की बदलेगी तस्वीर

संवाद सहयोगी, पारसनाथ (गिरिडीह) : मधुबन स्थित गेस्ट हाउस में मंगलवार को पदाधिकारियों व सं

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Nov 2018 01:13 AM (IST)Updated: Wed, 07 Nov 2018 01:13 AM (IST)
मधुबन-पारसनाथ की बदलेगी तस्वीर
मधुबन-पारसनाथ की बदलेगी तस्वीर

संवाद सहयोगी, पारसनाथ (गिरिडीह) : मधुबन स्थित गेस्ट हाउस में मंगलवार को पदाधिकारियों व संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त नेहा अरोड़ा ने बैठक की। उन्होंने मधुबन व पारसनाथ पर्वत में व्याप्त विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली और समाधान की रणनीति बनाई। साथ ही सम्मेदाचल विकास कमेटी में कार्यरत कर्मचारियों के चल रहे असहयोग आंदोलन को समाप्त भी कराया।

loksabha election banner

उपायुक्त ने विभिन्न अधिकारियों के साथ पारसनाथ पर्वत का दौरा किया। पैदल वंदना मार्ग के किनारे-किनारे बनी झुग्गी-झोपड़ियों का जायजा लेते हुए उपायुक्त ने कहा कि झोपड़ी के स्थान पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाया जाएगा। पर्वत स्थित डाक बंगला का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। पर्वत का जायजा लेने से पूर्व उन्होंने मधुबन स्थित विभिन्न संस्थाओं, गलियों व संस्थाओं द्वारा बनाए गए डोली शेड का भी जायजा लिया।

उपायुक्त ने मधुबन की गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही विभिन्न संस्थाओं का भी विवरण लिया। बता दें कि उपायुक्त का यह पहला मधुबन दौरा था। सम्मेदाचल विकास कमेटी के कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। वक्ताओं ने कहा कि बीते कई महीनों से यहां के कर्मचारियों को ससमय वेतन नहीं दिया गया है लिहाजा कर्मचारियों के समक्ष एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। यही वजह है कि वे लोग एक माह से हड़ताल पर हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच समझौता कराया। बताया गया कि 15 नवंबर तक उनका सभी बकाया का भुगतान कर दिया जाएगा। अभी वे हड़ताल समाप्त कर दें। भ्रमण के दौरान एसपी सुरेंद्र कुमार झा, सीविल सर्जन डा. रामरेखा प्रसाद, एसडीओ, बीडीओ समेत कई विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

समिति के कार्य की सराहना की : उपायुक्त मधुबन की सफाई में जुटी जय श्री पारसनाथ स्वच्छता समिति का कार्यालय भी पहुंचीं। समिति के कार्यों पर उन्होंने प्रसन्न्ता जाहिर की। इसकी सराहना करते हुए कहा कि समिति इसी तरह कार्य करती रहे। इसके लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.