मधुबन में भगवान का गर्भ कल्याणक महोत्सव मना
शास्वततीर्थ राज सम्मेदशिखर की पावन धरा मे शनिवार को गुणायतन परिसर मे चल रहे सात दिवसीय श्री मज्जिनेन्द अजितनाथ पंचकल्याणक महामहोत्सव का दूसरे दिन भगवान का गर्भ कल्यणायक महोत्सव बडे हर्षोल्लास एवम पूरे धूम धाम एवम पूरे विधिविधान के साथ मनाया गया।यह जानकारी ब्र0 जिनेश मलैया कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ने दिया।उन्होंने बताया की प्रातकाल विधान परिसर मे जाप अभिषेक शांतिधारा पूजनएवम गर्भ कल्यणायकपूजन तथा हवन किया गया।ततपश्चात मुनि श्री 10
पीरटांड़ : मधुबन के गुणायतन परिसर में सात दिवसीय श्री मज्जिनेन्द अजितनाथ पंचकल्याणक महामहोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को भगवान का गर्भ कल्याणक महोत्सव मनाया गया। यह जानकारी मुख्य संयोजक ने दी। बताया कि सुबह विधान परिसर में जाप अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं गर्भ कल्याणक पूजन तथा हवन किया गया। इसके बाद मुनि श्री 108 कुन्थु सागर महाराज एवं एलकश्री 105 सिद्धांत सागर महाराज ने प्रवचन दिया। दोपहर को यंत्र पूजन, सीमंतनी क्रिया, माता गोदभराई का कार्यक्रम किया गया। शाम को नवीन वेदी आदि का शुद्धिकरण करने के उरांत गुणायतन परिसर से पद्धप्रभ जिनालय तक शोभायात्रा निकाली गई। देर शाम को ऐरावत हाथी पर बैठाकर प्रभुजी की महाआरती करवाई गई। इसमें भक्ति जागरण का आयोजन मंदिर प्रागंण में किया गया।
कार्यक्रम में अतुल जैन, सुधीर जैन, विनोद जैन, राजू जैन, सतेन्द्र जैन, मनोज जैन, प्रदुमन जैन, संजीव जैन, पंडित शैलेंद्र जैन, मोतीलाल जैन, शैलेश जैन, मनीष जैन, अमित जैन, मनोज कुमार जैन, बीएन चौगलै, दीपक जैन, नक्सा जैन, दिलीप जैन, अजीत जैन, अनुप जैन, संजय जैन, सुभाषचंद्र जैन, कैलाश चंद्र जैन, नवीन जैन, प्रभाष जैन, सुमन कुमार सिन्हा, संतोष जैन, बबलू जैन, अतुल जैन, राहुल जैन आदि लोग उपस्थित थे।