सड़क निर्माण में सफेद पत्थर के उपयोग का विरोध
संवाद सहयोगी, झारखडधाम: जमुआ प्रखंड के चुंगलो मुख्य पथ से दलोरीटांड़ भाया करहाडीह से न
संवाद सहयोगी, झारखडधाम: जमुआ प्रखंड के चुंगलो मुख्य पथ से दलोरीटांड़ भाया करहाडीह से नावाडीह पथ एवं चुंगलो मुख्य पथ भाया सलैया होते हुए लहनगिया तक बनाई जा रही सड़क में ठेकेदार सफेद पत्थरों का इस्तेमाल कर रहा है। जबकि उक्त सड़क पर ग्रेड वन पत्थर दिए जाने का प्रावधान है। दोनों सड़कों के निर्माण में पूरी तरह से अनियमितता बरती जा रही है जिस ओर विभाग का कोई ध्यान नहीं है। इस स्थिति में आनेवाले कुछ ही दिनों में यह सड़क जर्जर हो सकती है। इससे करहाडीह एवं सलैया के ग्रामीणों में आक्रोश है। अवधेश ¨सह, इंद्रनारायण ¨सह, बासो राम, अर्जुन महतो, उमेश राम, महेंद्र दास इत्यादि ने कहा कि जिला प्रशासन इसे संज्ञान में लेते हुए अविलंब इसकी जांच करे नहीं तो इसके निर्माण कार्य पर रोक लगा दी जाएगी। इस बारे में मुखिया दिनेश मंडल से पूछने पर उन्होंने स्वीकार किया कि इसमें घटिया पत्थर लगाया जा रहा है