केंद्रीय नेतृत्व कोई भी फैसला लेने में सक्षम : रवींद्र राय
गिरिडीह कोडरमा के भाजपा सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय ने कहा कि गठबंधन धर्म के तहत
गिरिडीह : कोडरमा के भाजपा सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय ने कहा कि गठबंधन धर्म के तहत उनकी पार्टी भाजपा जो भी निर्णय लेगी वह उनके लिए सर्वोपरि है। कहा कि उनके जैसे कार्यकर्ता पार्टी के साथ हैं और जो जिम्मेदारी मिलेगी वे उसका पालन करेंगे। कहा कि पार्टी के अंदर अंतर्विरोध पैदा करने का जो प्रयास किया जा रहा है उसकी वे निदा करते हैं। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व किसी भी सीट के लिए कोई निर्णय लेने के लिए सक्षम है। अलग-अलग क्षेत्र के लिए जो राजनीतिक परिस्थिति है उसकी चर्चा स्वाभाविक है। कहा कि इसे लेकर पार्टी के अंतर्विरोध की भावना को इंगित करने का प्रयास किया जा रहा है जो पूरी तरह से गलत है। भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है और वे सभी उनके साथ हैं। कहा कि झारखंड में गठबंधन धर्म का पालन पूर्व में भी होता रहा है जिसे वे आगे भी जरूर चलाएंगे। बीजेपी आजसू की भावना की कद्र करती है और आजसू भी परिस्थितियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ख्याल रखेगी, वे इसकी उम्मीद है।