Move to Jagran APP

झारखंडियों ने सूरत में निकाली कांवर यात्रा

समस्त झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट ने सूरत में इस वर्ष भी कांवर यात्रा का आयोजन गत दिन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 08:59 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 08:59 PM (IST)
झारखंडियों ने सूरत में निकाली कांवर यात्रा
झारखंडियों ने सूरत में निकाली कांवर यात्रा

झारखंडियों ने सूरत में निकाली कांवर यात्रा

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : समस्त झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट ने सूरत में इस वर्ष भी कांवर यात्रा का आयोजन रविवार को किया। इस यात्रा में हज़ारों प्रवासी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बीते दो साल से कोरोना महामारी के कारण यह यात्रा बंद थी। दो साल बाद यात्रा के प्रारंभ होने से श्रद्धालुओं में काफी उत्साह था। ट्रस्ट के अधिकारियों ने कहा कि झारखंड के देवघर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जल अर्पण के लिए सूरत में रहने वाले झारखंडी प्रवासियों के लिए यात्रा प्रारंभ की गई है। सूरत के नीलम नगर में देवघर के बाबा भोलेनाथ के नाम पर मंदिर की स्थापना की गई है। वहां काफी श्रद्धालु जल अर्पित करते हैं।

कांवर यात्री सूरत के जहांगीरपुर से जल लेकर नीलम नगर पहुंचे। वहां बाबा बैद्यनाथधाम पर जल अर्पित किया। कांवर यात्रा के मुख्य अतिथि गोड़ादरा पार्षद अमित सिंह राजपूत थे। गिरिडीह से इसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह सियाटांड़ मुखिया महेंद्र वर्मा भी शामिल हुए। इसके अलावा सूरत में रह रहे गिरिडीह के काफी लोगों ने इसमें शिरकत की। यात्रा को सफल बनाने में ट्रस्ट के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.