Move to Jagran APP

भाजपा सरकार ने 11 लाख लोगों का राशनकार्ड छीना : मरांडी

महेशमुण्डा के आदिम जाति विद्यालय के समीप मैदान में शुक्रवार को झारखंड विकास मोर्चा का जनसभा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री सह झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने गांडेय से झाविमो प्रत्याशी दिलीप वर्मा के पक्ष में लोगों से समर्थन मांगा। लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में बीते पांच साल से रघुवर दास के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार थी। इस सरकार ने 11 लाख से अधिक लोगों का राशनकार्ड रद्द कर दिया। ढाई

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 06:38 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 06:18 AM (IST)
भाजपा सरकार ने 11 लाख लोगों का राशनकार्ड छीना : मरांडी
भाजपा सरकार ने 11 लाख लोगों का राशनकार्ड छीना : मरांडी

गांडेय(गिरिडीह) : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया। गांडेय विस क्षेत्र के महेशमुंडा स्थित आदिम जाति विद्यालय के समीप मैदान में झाविमो प्रत्याशी दिलीप वर्मा के पक्ष में लोगों से समर्थन मांगा। कहा कि झारखंड में पांच साल से रघुवर दास के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार थी। इस सरकार ने 11 लाख से अधिक लोगों का राशन कार्ड एवं ढाई लाख बूढ़े-बुजुर्गो की पेंशन को रद कर दिया। पांच वर्षों में दो दर्जन लोग भूख से मर गए। आधा दर्जन किसानों ने आत्महत्या कर ली। उनकी सरकार बनी तो सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर जरूरतमंद लोगों को ढूंढ़-ढूंढ़ कर राशनकार्ड व पेंशन की सुविधा बहाल करेगी। प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने कहा कि रघुवर दास के कार्यकाल में शिक्षित युवक बेरोजगारी के कारण पलायन कर रहे हैं। मौके पर जिला अध्यक्ष महेश राम, प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र मिश्र, एजाज अहमद सोनू आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

सियाटांड़ : जमुआ विस के नवडीहा में बाबूलाल मरांडी ने झाविमो प्रत्याशी चंद्रिका महथा के पक्ष में चुनावी सभा की। उन्होंने झाविमो की सरकार बनने पर नवडीहा व हिरोडीह को प्रखंड तथा जमुआ को अनुमंडल का दर्जा दिलाने का वादा किया।

सरिया : केसवारी मैदान में झाविमो की सभा हुई, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने संबोधित किया। मौके पर बगोदर से झाविमो प्रत्याशी रजनी कौर आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.