कृषकों को दी गई बीमा की जानकारी
कृषक गोष्ठी में बीमा की दी गई जानकारी
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 06:42 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 06:42 PM (IST)
कृषकों को दी गई बीमा की जानकारी
संस, बिरनी (गिरिडीह): संभावित सुखाड़ को देखते हुए शनिवार को सभाकक्ष में कृषक गोष्ठी का आयोजन हुआ। उप प्रमुख शेखर शरण दास ने कृषक मित्रों व किसानों को सुखाड़ व फसल बीमा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कृषि पदाधिकारी ने किसानों को सुखाड़ का लाभ लेने के लिए आनलाइन आवेदन कृषि कार्यालय में देने का निर्देश दिया। अध्यक्षता उप प्रमुख ने की। मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष प्रमोद राय, कृषि पदाधिकारी महेश कुमार दास, सांख्यिकी पर्यवेक्षक सुरेंद्र महतो, बीटीएम गोबिंद महतो, एटीएम सुभाष कुमार शर्मा, दिनेश प्रसाद सिन्हा, दिगंबर पंडित, बाबूलाल महतो, गोपाल पंडित, मुंशी विश्वकर्मा, बुधन बैठा, अनवर अंसारी, बाबूलाल यादव, राजेंद्र पासवान, पवन विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें