महिलाओं के हित में काम कर रही सरकार : शाहाबादी
गिरिडीह : भाजपा महिला मोर्चा गिरिडीह प्रखंड पूर्वी भाग की बैठक सोमवार को हर¨सगडीह पंचा
गिरिडीह : भाजपा महिला मोर्चा गिरिडीह प्रखंड पूर्वी भाग की बैठक सोमवार को हर¨सगडीह पंचायत के छाताटांड़ में हुई, जिसमें मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी थे। बैठक में काफी महिलाओं ने भाजपा पर आस्था व्यक्त करते हुए इसकी सदस्यता ग्रहण की। विधायक ने सभी महिलाओं का पार्टी में आने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार विशेषकर महिलाओं के हित में काम कर रही है। उज्ज्वला योजना से महिलाओं को काफी लाभ हुआ है। जिन गरीबों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था उनके घर में गैस सिलींडर पहुंच गया वह भी निश्शुल्क। कहा कि पहले की सरकारों ने जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया था, लेकिन भाजपा सरकार लोगों के हित के लिए कई योजनाएं चला रही है। बैठक की अध्यक्षता रीतू देवी ने की। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अनूप कुमार सिन्हा, संत कुमार लल्लू, शशि सिन्हा, गीता पांडेय, सीता देवी, मंजू देवी, मीना देवी, प्रमीला देवी, इंद्रा देवी आदि उपस्थित थे।