महागठबंधन हुआ है, अभी खुशी व नाराजगी का दौर तो चलेगा ही..
जागरण संवाददाता, गिरिडीह: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा को परास्त करने के
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 11:34 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 11:34 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गिरिडीह: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा को परास्त करने के लिए महागठबंधन हुआ है। इसे लेकर अभी खुशी एवं नाराजगी का दौर चलेगा। गोड्डा सीट को लेकर झारखंड विकास मोर्चा के बाबूलाल मरांडी का दावा स्वाभाविक है, लेकिन जल्द ही उनकी नाराजगी दूर हो जाएगी। गोड्डा सीट की उलझन को सुलझाकर ही महागठबंधन चुनावी समर में कूदेगा।
मोदी को पीएम बनाने की मुलायम की राय उनकी अपनी: एक सवाल के जवाब में कहा कि संसद में जो उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा नेता मुलायम ¨सह यादव ने पीएम मोदी को दोबारा पीएम बनाने संबंधी बयान देना उनकी निजी राय है। कौन क्या कह रहा है, यह मायने नहीं रखता है। यह सत्य है कि भाजपा के शासनकाल में लोग त्रस्त हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें