गवाही नहीं देने पर डॉक्टर के खिलाफ वारंट
गिरिडीह:जिला जज दो कुमार दिनेश की अदालत ने बोकारो के एक चिकित्सक पी कुमार के खिलाफ ग
गिरिडीह:जिला जज दो कुमार दिनेश की अदालत ने बोकारो के एक चिकित्सक पी कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। सोमवार को न्यायालय ने डॉक्टर को न्यायालय में उपस्थित होकर गवाही देने का आदेश दिया था। इस बारे में अभियोजन की तरफ से डॉक्टर को कई बार सूचना भेजी गई थी। अपर लोक अभियोजक ने नोटिस के साथ फोन पर भी सूचना दी थी। डॉक्टर का कहना था कि कुछ भी हो वह न्यायालय नहीं आएंगे और गवाही नहीं देंगे। इस बात पर नाराजगी जताते हुए न्यायालय ने बोकारो के एसपी को डॉ. पी कुमार के खिलाफ वारंट भेजा है। कुमार अभी चास में पदस्थापित हैं। न्यायालय का कहना था कि 2006 में एक महिला की मौत के बाद बोकारो में डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किया था। इस मामले में अभियोजन की ओर से अन्य गवाहों का परीक्षण करा लिया गया है। डॉक्टर की गवाही को लेकर यह मामला लंबित है।