कांग्रेस सह प्रभारी को तत्काल क्वारंटाइन करे सरकार : अन्नपूर्णा
गिरिडीह कोडरमा की भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिगार
गिरिडीह : कोडरमा की भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिगार को तत्काल क्वारंटाइन करना चाहिए। साथ ही इसमें उनका साथ देनेवाले मंत्री से भी सवाल पूछना चाहिए। दैनिक जागरण से बातचीत में अन्नपूर्णा देवी ने यह बातें कहीं।
सांसद अन्नपूर्णा ने कहा कि दिल्ली में गृह मंत्री से मिलकर लौटने पर विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को एवं राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेकर दिल्ली से लौटने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को सरकार ने होम क्वारंटाइन किया था। अब यदि दिल्ली से कांग्रेस के सह प्रभारी झारखंड आए हैं तो उन्हें क्यों नहीं क्वारंटाइन किया गया। रांची पहुंचते ही सरकार को उन्हें क्वारंटाइन करना चाहिए था। दो कानून नहीं चलता है। पार्टी देखकर कोई नियम लागू नहीं किया जा सकता है। सभी के लिए समान नियम है।