वाहन की चपेट में आकर युवक घायल
वाहन की चपेट में आकर घायल युवक रेफर
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 09:34 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 09:34 PM (IST)
वाहन की चपेट में आकर युवक घायल
संस,डुमरी (गिरिडीह): डुमरी थाना क्षेत्र के एनएच 19 के दिल्ली-कोलकाता सड़क के केबी हाई स्कूल के समीप जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल डुमरी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि अचलजमो निवासी 26 वर्षीय जीवाधन महतो अपनी ससुराल निमियाघाट के पौरैया से वापस अपने घर जा रहा था। इसी क्रम में उक्त स्थान के समीप एक अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मार फरार हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर लिखे जाने तक घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें