Move to Jagran APP

छठ घाटों में पसरी गंदगी, सफाई में जुटा नगर निगम

जागरण संवाददता गिरिडीह स्वच्छता शुद्धता और पवित्रता का संदेश देकर छठ महापर्व चला गया

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 11:20 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 11:20 PM (IST)
छठ घाटों में पसरी गंदगी, सफाई में जुटा नगर निगम
छठ घाटों में पसरी गंदगी, सफाई में जुटा नगर निगम

जागरण संवाददता, गिरिडीह : स्वच्छता, शुद्धता और पवित्रता का संदेश देकर छठ महापर्व चला गया, लेकिन छठ घाटों में गंदगी पसर गई है। छठ में अ‌र्घ्य देने के लिए हजारों छठ व्रती और श्रद्धालु शहर के विभिन्न घाटों में पहुंचे थे। छठ के बाद घाटों में थर्माकोल का प्लेट, प्लास्टिक गिलास, पत्तल, पानी की बोतल आदि चारों ओर बिखर गए। घाटों के आसपास चाट-पकौड़ी, फास्ट फूड सहित अन्य चीजों की दुकानें लगी थीं। आए श्रद्धालुओं और बच्चों ने चाट-पकौड़ी आदि खाने के बाद पत्तल, प्लेट, गिलास आदि को जहां-तहां फेंक दिया। घाटों और इसके आसपास फैली गंदगी को देखते हुए विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने नगर निगम प्रशासन को अविलंब इसकी साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया था। नगर निगम ने भी इसकी सफाई शुरू कर दी है। रविवार को दैनिक जागरण ने शहर के प्रमुख छठ घाटों का जायजा लिया।इस क्रम में अरगाघाट छठ घाट में फैली गंदगी को साफ किया जा चुका था। वहां छठ के दौरान फैलाई गई गंदगी नजर नहीं आई। जबकि एक दिन पूर्व शनिवार को चारों ओर गंदगी पसरी थी। शास्त्री नगर स्थित अमित बरदियार छठ घाट के आसपास अभी भी बोतल,गिलास, प्लेट आदि जहां-तहां फैले हुए हैं। इसकी सफाई नहीं कराई जा सकी है।

loksabha election banner

इसके अलावा बुढ़वा आहर, लखारी, बरमसिया शिवशक्ति घाट, सिहोडीह सहित अन्य छठ घाटों में भी गंदगी फैली थी।

प्रतिबंध का नहीं दिखता असर :

प्लास्टिक गिलास, पालीथिन, थर्माकोल से बने प्लेट, पत्तल आदि स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए काफी हानिकारक हैं। इसे देखते हुए इनके उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बावजूद धड़ल्ले से इन सब का उपयोग किया जा रहा है। पर्व-त्योहार, मेला सहित अन्य समारोहों में इन सभी चीजों का खूब उपयोग किया जाता है, लेकिन इसे देखने और रोकने वाला कोई नहीं है।

इधर, उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति ने बताया कि छठ के दौरान घाटों में फैली गंदगी की सफाई शुरू कर दी गई है। तीव्र गति से घाटों की सफाई कराई जा रही है। एक-दो दिन में सभी घाटों को पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.