गांडेय के कार सेवकों को गमछा देकर किया सम्मानित
गांडेय (गिरिडीह) गांडेय बाजार स्थित दुर्गामंदिर परिसर में बुधवार को सम्मान समारोह का आ
गांडेय (गिरिडीह) : गांडेय बाजार स्थित दुर्गामंदिर परिसर में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विवादित ढांचा विध्वंस करने गांडेय से अयोध्या पहुंचे आठ कार सेवकों को गांडेय पूजा कमेटी की ओर से भगवा गमछा देकर सम्मानित किया गया। पूजा कमेटी के अध्यक्ष अमृत लाल पाठक, पूर्व विधायक प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद वर्मा समेत अन्य लोगों ने सभी को गमछा पहनाया। उन्होंने संयुक्त रूप से बताया कि आज का दिन गांडेय समेत पूरे देश के रामभक्तों के लिए खुशी का दिन है। विवादित ढांचा विध्वंस कार्यक्रम में गांडेय के कार सेवकों का भी अहम योगदान रहा है। इस कारण ही श्रीराम मंदिर के निर्माण का सपना साकार हो पाया है। गांडेय के कार सेवक भरत लाल शर्मा, राजेंद्र लोहार, एंथोनी स्वामी, उमाचरण गोस्वामी, जयकांत गोस्वामी, हरिबोल पाठक, रामकृष्ण पांडेय व नित्यानंद पाठक को सम्मानित किया गया। समारोह में सभी भक्तों के बीच मिठाई का वितरण हुआ। साथ ही सैकड़ो दीपक भी जलाए। कार्यक्रम में श्याम पाठक, रंजीत स्वर्णकार, विकास पाठक, रुद्रा संकेत कुमार, प्रदीप स्वर्णकार, पपलू वर्मा, गौतम पाठक, हीरालाल गुप्ता, सपन पाठक, भवेश पाठक, शिव कृष्ण गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, सचिन साव, अजय स्वर्णकार, आशीष स्वर्णकार, दीपक पाठक, रोशन पाठक आदि शामिल थे।