पुलिस पर पथराव मामले में चार गिरफ्तार, 17 नामजद
राजधनवार के दलदल में महिला से दुष्कर्म के बाद पीड़ित पक्ष के लोगो में भड़का जनाक्रोश पटरी पर लौट आई हैद्य ग्रामीण अन्य दिनों की भांति मंगलवार को भी गाँव के चौक चौराहे पर उमरदराज तास के पत्ते तो बूढ़े.बुजुर्ग पास के होटलों में चाय की चुस्कियां लेते नजर आयेद्य हांलाकि इस दौरान महिला से दुष्कर्म तथा आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर पथराव की चर्चा भी रहीद्य सामाजिक सरोकार रखने वाले लोगो की माने तो अगर महिला के साथ घटना हुई थी तो पीडिता को कानून के शरण में जाना चाहिए थाए लेकिन लोगो ने ऐसा नहीं कियाद्य ऐसे में अपराध करने वाले अपराधी और न्याय मांगने वाले में फर्क ही कहाँ रहाद्य बुजुर्गो की माने तो घट
गिरिडीह : राजधनवार के दलदल गांव में महिला से दुष्कर्म के बाद पीड़ित पक्ष के लोगों में भड़का जनाक्रोश शांत हो गया है। मंगलवार को गांव का माहौल सामान्य हो गया है। करगाली में रोड जाम के दौरान किए गए पथराव मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बाबत धनवार थाना में दर्ज एफआइआर में 17 लोगों को नामजद किया गया है, जिसमें सुनील यादव, प्रवीण यादव, भोला यादव, पंकज कुमार, अजीत कुमार, सुरेन्द्र यादव, रंजीत यादव, रोहित यादव, दशरथ यादव, शंकर यादव, सूर्यदेव यादव, दीपक यादव, राबिद्र कुमार, हिमांशु कुमार, संदीप यादव, पवन सिंह यादव, किशुनदेव यादव का नाम शामिल है। आरोपितों में सुनील यादव, भोला यादव, अजीत कुमार एवं पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 125 अज्ञात लोगों के ऊपर भी मामला दर्ज किया गया है । इधर शिकायत के 24 घंटे बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गांव के रोहन लाल यादव, किशुन यादव, बीरा यादव, लक्ष्मण यादव, बलदेव यादव आदि ने बताया कि आरोपित सहाबुद्दीन मियां दबंग प्रवृत्ति का और पेशे से लाल मोरम माफिया है। ग्रामीणों ने बताया कि वह गांव के बगल ही लाल मोरम का अवैध खंता चलाता है। महिलाएं उधर पशु चराने जाती हैं तो बुरी निगाह से देखता है और महिलाओं से छेड़छाड़ करता है। पीड़िता भी एक अक्टूबर को पशु चराने उसके अवैध खंता की ओर गई थी। जहां उसने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि मामला सामने आते ही आरोपित तथा उसके परिवार वाले घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। पुलिस उसके सगे संबंधियों के घरों पर छापेमारी कर रही है।
गांव में पुलिस कर रही कैंप : मामला दो संप्रदायों के बीच जुड़े होने के कारण अब भी पुलिस गांव में कैंप कर रही है। मंगलवार को एसआइ देवनाथ सिंह के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस जवान गांव के हर व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। सिंह ने बताया कि स्थिति काबू में है। संभवत: अब कोई उपद्रव नहीं करेगा, क्योंकि सोमवार देर शाम स्वयं ग्रामीणों ने बैठक कर कानून को हाथ में नहीं लेने का बंध पत्र भरा है।
गांव के चौक-चौराहे पर बूढ़े-बुजुर्ग पास के होटलों में चाय की चुस्कियां लेते नजर आए। इस दौरान महिला से दुष्कर्म तथा आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर पथराव की चर्चा भी होती रही।