जनवितरण प्रणाली में गड़बड़ी पर भड़के पूर्व विधायक
खोरीमहुआ भाकपा माले लोकल कमेटी के सांपामारन चंद्रखो व गिरिडीह पंचायत के सदस्यों का स
खोरीमहुआ : भाकपा माले लोकल कमेटी के सांपामारन, चंद्रखो व गिरिडीह पंचायत के सदस्यों का सम्मेलन रविवार को महथासार में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव थे। इसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। प्रखंड से लेकर पंचायत तक जनवितरण में हो रही गड़बड़ी व मनमानी पर पूर्व विधायक ने खेद व्यक्त किया। कहा कि यह मनमानी भाकपा माले कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। केंद्र की भाजपा सरकार गरीब, मजदूर व किसान के लिए तत्पर नहीं है। केंद्र सरकार इन तीनों लोगों को छलने का काम कर रही है। डीजल, पेट्रोल व गैस की आसमान छूती कीमत पर केंद्र सरकार की उन्होंने आलोचना की। सरकारी उपक्रमों के निजीकरण पर भी वह सरकार पर बरसे। मौके पर कैलाश सिंह, मुकेश यादव, मुस्तकीम अंसारी, महेश्वरी राय, राजेंद्र यादव, भुवनेश्वर यादव, सरस्वती देवी, भुवनेश्वरी देवी, गोपी दास, त्रिवेणी राय, प्रभु राय आदि मौजूद थे।