पुरस्कार वितरण के साथ फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन
देवरी जन कल्याण संगठन के तत्वावधान में देवरी प्रखंड के सिरनाटांड़ में आयोजित दो दिवसीय ना
देवरी : जन कल्याण संगठन के तत्वावधान में देवरी प्रखंड के सिरनाटांड़ में आयोजित दो दिवसीय नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ। इसमें मनकडीहा की टीम विजेता बनी, जबकि ताराटांड़ की टीम उप विजेता तथा पांडेयडीह टीम तीसरे नंबर पर रही। संगठन के अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह व प्रतियोगिता के अध्यक्ष हरियाडीह मुखिया रघु मरांडी, पूर्व खिलाड़ी प्रदीप हजरा, राजकिशोर राय, योगेश कुमार पांडेय, रामनारायण दास, जाकिर अंसारी, सुरेश हाजरा, अम्बिका प्रसाद आदि ने तीनों टीमों को पुरस्कार प्रदान किया। टूर्नामेंट में बीरेंद्र सिंह व इलियास अंसारी ने निर्णायक तथा गोपाल कुमार, ईशाक अंसारी, अयूब अंसारी ने कमंटेटर की भूमिका निभाई।
सम्मानित किए गए पूर्व खिलाड़ी :
मौके पर पूर्व फुटबॉलर प्रदीप हजरा, रघु मरांडी, रमन मरांडी, मो. अब्दुल अंसारी, अकबर अंसारी, लियाकत अंसारी, श्रीराम प्रसाद तुरी, एल्यूश मरांडी, मुंशी बेसरा, अनवर अंसारी खेसलोडीह, धीरेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, राजदेव सिंह, जाकिर अंसारी , इब्राहिम अंसारी, सुलेमान अंसारी, बालकृष्ण राय, हिती चौधरी, राजकिशोर राय, चुड़का टुडू, सुरेश मुर्मू, भदुलाल, यूसुफ अंसारी, दिनेश हेंब्रम, रज्जाक अंसारी, श्यामलाल मुर्मू, बुधन मुर्मू, बार्नेस मुर्मू, शामेल हांसदा आदि को भी सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द सीरिज विजेता टीम मनकडीहा के खिलाड़ी कृष्णा राय उर्फ गुड़ु को दिया गया।