पेज तीन के लिए : 22 दिन में फाय¨रग की दो घटनाओं से दहशत
अहिल्यापुर (गिरिडीह) : महज 22 दिन के भीतर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता समेत दो युवक
अहिल्यापुर (गिरिडीह) : महज 22 दिन के भीतर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता समेत दो युवकों को अलग-अलग स्थानों पर गोली मारनेवाले अपराधी फरार हैं। पुलिस के लिए गोली मारने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी सिरदर्द बनी हुई है। ज्ञात हो कि छठ पूजा को ले खरना का प्रसाद खाने अहिल्यापुर से गिरिडीह जा रहे गांडेय के भाजपा कार्यकर्ता मुकेश यादव को सोमवार 12 नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी थी। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। मुकेश यादव को गोली मारने के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगी है। पुलिस अभी तक अंधेरे में ही तीर मार रही है। एक महीने के अंदर गोली मारने की दो-दो घटनाएं होने एवं अपराधियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगने से लोगों में दहशत है।
भाजपा कार्यकर्ता मुकेश अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के महुदाडीह स्थित अपने आवास से अपने फुआ के घर जा रहे थे। पीछे से बाइक पर बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इसी थाना क्षेत्र में दूसरी घटना बांकीकला में 20 अक्टूबर की शाम को घटी थी। इसमें मो. तालिमुद्दीन को पैर में गोली मारकर अपराधी मौके पर से फरार हो गए। करीब 22 दिन बाद भी पुलिस के पास इस मामले में बताने के लिए कुछ भी नहीं है। दोनों घायलों का इलाज रिम्स रांची में चल रहा है। अहिल्यापुर थाना प्रभारी मो. फैज अहमद ने बताया कि मामले को ले छानबीन की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर अपराधियों को बहुत जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।