गोहाल में लगी आग, हजारों की क्षति
सियाटांड़ गुरुवार दोपहर बारह बजे सियाटांड़ पंचायत के बेकोबाद निवासी धनेश्वर वर्मा का झ
By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Apr 2021 07:32 PM (IST)Updated: Thu, 01 Apr 2021 07:32 PM (IST)
सियाटांड़ : गुरुवार दोपहर बारह बजे सियाटांड़ पंचायत के बेकोबाद निवासी धनेश्वर वर्मा का झोंपड़ीनुमा गोहाल जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वर्मा ने बैलों को धूप से बचाने के लिए बांस, लकड़ी व पुआल से एक अस्थाई गोहाल बनाया था। गोहाल के ऊपर से बिजली तार ले जाया गया था जिसमें शॉर्ट-सर्किट होने पर आग लग गई और वह जलकर राख हो गया। इस दौरान वहां जानवर बंधे नहीं थे इसलिए किसी की जान नहीं गई। भुक्तभोगी के अनुसार उन्हें लगभग दो हजार की क्षति हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें