सिलेंडर से आग लगने से महिला झुलसी
धनवार थाना क्षेत्र के चितरडीह ग्राम में एक महिला द्वारा खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने से घर में रखे नगदी सहित हजारों की सामग्री जल कर राख हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार धनवार थाना क्षेत्र के चितरडीह निवासी रामेश्वर दास पिता हेमन दास के घर में दोपहर को महिलाओं द्वारा खाना बनाया जा रहा था इसी दौरान गैस टँकी में अचानक आग लग गयी।
संस, खोरीमहुआ : धनवार थाना क्षेत्र के चितरडीह ग्राम में एक महिला के खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने से घर में रखे नगदी सहित हजारों की सामग्री जलकर राख हो गई। चितरडीह निवासी रामेश्वर दास के घर में दोपहर को महिलाएं खाना बना रही थीं। इस दौरान गैस टंकी में अचानक आग लग गई। रामेश्वर दास की पत्नी मीना देवी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही उसने नया सिलेंडर लगवाया था जिसे शुक्रवार को ही प्रयोग में लाकर वह खाना बना रही थी। अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। इसे देख हो हल्ला करने पर अगल बगल के लोगों ने गैस सिलेंडर को घर से बाहर निकालकर कपड़ा ढंककर बुझा दिया।
इस दौरान घर की अन्य सामग्रियों में आग लग गई। इसे देख किसी ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। जब तक वह आता लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान घर में रखे पांच हजार रुपये, खाद्य सामग्री सहित कई सामान जलकर राख हो गया। मुखिया सहित कई ग्रामीणों ने आग बुझाने में सहयोग किया।