पुआल की ढेर में लगी आग, हजारों की क्षति
सरिया चंद्रमारणी के एक व्यक्ति के मचान में आग लगने से लगभग 20 हजार का पुआल जलकर नष्ट हो
सरिया : चंद्रमारणी के एक व्यक्ति के मचान में आग लगने से लगभग 20 हजार का पुआल जलकर नष्ट हो गया। भुक्तभोगी प्रीतम प्रसाद ने बताया कि उनके घर के बगल खलिहान में पुआल रखा हुआ था। बुधवार की शाम लगभग पांच बजे कुछ लोगों ने पुआल से धुआं निकलते देखा। तब इसकी सूचना पास पड़ोस व परिजनों को दी। लोग आग पर काबू पाने का प्रयास कर ही रहे थे कि तब तक धुआं आग की लपटों में तब्दील हो गया। देखते ही देखते पुआल जलने लगा। स्थानीय लोगों की मदद से लगभग एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। भुक्तभोगी ने बताया कि आगजनी की घटना कैसे हुई इसका पता नहीं चल पाया है। इस घटना से लगभग 20 हजार रुपये के पुआल जलकर नष्ट हो गए। रमेश प्रसाद कुशवाहा, गोपालदेव मंडल, विजय मालाकार, निर्मल प्रसाद, सुरेश भारती, पार्वती देवी, निरंजन मालाकार, प्रीति कुमारी, प्रिया कुमारी, विवेक कुमार, अविनाश कुमार, रोशन कुमार, प्रयाग मंडल, अमन मंडल, अभिलाष कुमार, उर्मिला देवी सहित अन्य लोगों ने आग पर काबू पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।