Move to Jagran APP

15 घंटा बाद कुआं से निकाला गया हाथी का बच्चा

सरिया थाना क्षेत्र के नीमाटांड गांव में रविवार रात कुआं में गिरे हाथी के बच्चा को वन विभ

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 07:20 PM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 07:20 PM (IST)
15 घंटा बाद कुआं से निकाला गया हाथी का बच्चा
15 घंटा बाद कुआं से निकाला गया हाथी का बच्चा

सरिया : थाना क्षेत्र के नीमाटांड गांव में रविवार रात कुआं में गिरे हाथी के बच्चा को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर 15 घंटा बाद सही सलामत निकाल लिया। रविवार रात करीब 10 बजे हाथियों का झुंड नीमाटांड़ गांव पहुंच गया। हाथी खेतों में लगी जेठुआ फसल को बर्बाद करने लगे। जानकारी मिलने पर गांव के लोग अलाव जलाकर व टीना पीटकर हाथियों को भगाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच हाथी का एक बच्चा बगल में स्थित महावीर यादव के कुआं में गिर गया। कुआं की गहराई 30 फीट बताई जाती है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्र पदाधिकारी अभय कुमार सिन्हा सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और हाथी के बच्चे को निकालने के प्रयास में जुट गए। रात में उसे निकाल पाना संभव नहीं हो पाया। सोमवार सुबह तीन जेसीबी मशीन को बुलाया गया। इसके माध्यम से कुआं से 50 फीट दूर से रैंप बनाया जाने लगा। रैंप बनाने के बाद कुआं को तोड़कर हाथी के बच्चे को निकाला गया। हाथी का बच्चा कुआं से निकलने के बाद उपस्थित सैकड़ों लोग उसके पीछे-पीछे दौड़ने लगे। इससे भयभीत हाथी का बच्चा पीछे दौड़ रहे लोगों पर हमला करने को दौड़ पड़ा। लोगों को आफत छूट गई। कई बाइक को हाथी के बच्चे ने तोड़ दिया। कुछ पत्रकारों की बाइक को भी क्षति पहुंची है।

loksabha election banner

हाथी के बच्चे देखने के लिए कुआं के पास पहुंची सैकड़ों लोगों की भीड़ को संभालने में भी पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल हाथी का बच्चा गांव के आसपास दौड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में भय है। वन विभाग की टीम हाथी के बच्चे के झुंड में शामिल करने का प्रयास कर रही है। इस कार्य में थाना प्रभारी सनी सुप्रभात, पुअनि लव कुमार, सैट के जवान, वन क्षेत्र पदाधिकारी अभय कुमार सिन्हा, वन परिसर पदाधिकारी पुरुषोत्तम पांडेय, उप वन परिसर पदाधिकारी कुंदन कुमार, हरिशंकर प्रसाद, उदय केसरी आदि का योगदान रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.