Move to Jagran APP

झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार, खत्म होगा नक्सलवाद : राजनाथ

झारखण्ड में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और राज्य में पूरी तरह से नक्सलवाद आतंकवाद समाप्त होगा। उक्त बातें भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बिरनी के केंदुवा फुटबॉल मैदान में भाजपा के बगोदर विधानसभा प्रत्यासी सह बर्तमान बिधायक नागेंद्र महतो के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुवे कहा । श्री सिंह ने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुवे बर्तमान बिधायक नागेंद्र महतो के पक्ष में भाजपा के कमल खिलाने के लिए वोट करने की मांग

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 06:06 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:06 PM (IST)
झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार, खत्म होगा नक्सलवाद : राजनाथ

बिरनी (गिरिडीह) : झारखंड में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और राज्य में पूरी तरह से नक्सलवाद समाप्त होगा। ये बातें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बिरनी के केंदुआ फुटबॉल मैदान में बगोदर से भाजपा प्रत्याशी सह वर्तमान विधायक नागेंद्र महतो के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए समर्थन मांगा। कहा कि लोगों के विचार में कुछ कमी हो सकती है। कुछ काम छूट जाने की शिकायत होगी, लेकिन मुख्यमंत्री रघुवर दास और बगोदर विधायक महतो पर कोई किसी तरह के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। देश के कई प्रधानमंत्रियों पर भ्रष्टाचार के दाग लगे, लेकिन भाजपा के अटल बिहारी बाजपेयी व नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब माता-बहनों की समस्या को देखते हुए 10.50 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया, गरीब माताओं की आंख का आंसू पोछने के लिए घर-घर में गैस सिलेंडर देने का काम किया।

राज्य मुख्यमंत्री ने गरीबों की पीड़ा को देखते हुए दो-दो सिलेंडर के साथ फ्री में चूल्हा देने का काम किया। कई गांवों में बिजली के खंभे तक नहीं थे, जहां बिजली देने का काम किया। 2020 तक हर घर में बिजली पहुंच जाएगी। किसी गरीब की मौत न हो, इसके लिए लोगों को आयुष्मान भारत योजना का कार्ड दिया गया है, जिससे प्रत्येक परिवार गंभीर बीमारी में 5 लाख तक इलाज करा सकता है। 2024 तक घर-घर में नल से पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। गांव से पलायन रोकने के लिए राज्य व केंद्र की सरकार कई तरह की योजना लाई है।

2022 तक हर परिवार को अपनी छत होगी। भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है। अयोध्या भूमि विवाद लम्बे समय से चल रहा था। अब सुप्रीम कोर्ट में फैसला हो जाने के बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने से कोई रोक नहीं सकता है। पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ही प्रधानमंत्री होते थे।

तिरंगा झंडा की जगह दूसरा झंडा फहराया जाता था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक चुटकी में सब कुछ खत्म कर दिया। अब एक देश, एक संविधान लागू हो गया है। झारखंड को पिछड़ा क्षेत्र माना जाता था, लेकिन अटल जी ने बिहार से अलग राज्य गठन कर झारखंड को टॉप सेवन में खड़ा करने का काम किया है।

प्रत्याशी महतो ने कहा कि भाकपा माले के 25 वर्षो के शासन काल को 2014 में गंगा पार करने का काम किया है। 2019 में हुगली पार कर दें। मौके पर छोटेलाल यादव, परमेश्वर मोदी, आशीष बॉर्डर, देवनाथ राणा उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.