विस चुनाव को ले व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे आंबाकर्मी
झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ गांडेय इकाई की बैठक मंगलवार को गांडेय प्रखंड सभाकक्ष में हुई। बैठक में आंगनबाड़ी कर्मचारियों के समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। वहीं संगठन मजबूती पर बल दिया गया। बैठक में कई निर्णय लिए गए। उनमें पोषण सखी का मानदेय बढ़े मानदेय नियमित रूप से ससमय भुगतान हो मोबाइल की मरम्मति विभाग के द्वारा कराया जाए पोषाहार की राशि भुगतान किया जाये समेत अन्य मांगों का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में
गांडेय (गिरिडीह) : झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक मंगलवार को गांडेय प्रखंड सभाकक्ष में हुई। बैठक में आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। संगठन मजबूती पर बल दिया गया। बैठक में कई निर्णय लिए गए। इस दौरान पोषण सखी का मानदेय बढ़ाने, मानदेय नियमित रूप से ससमय भुगतान करने, मोबाइल की मरम्मत विभाग द्वारा कराने, पोषाहार की राशि भुगतान करने सहित अन्य मांगों से संबंधित प्रस्ताव लिया गया। विस चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अंशुलता स्वरूप ने की। मौके पर महामंत्री अशोक सिंह नयन, जिलाध्यक्ष देवंती देवी, जिला सचिव रेखा मंडल, प्रयाग यादव, विनोद वर्मा, बेला कुमारी, उमा देवी, संजू देवी, सुरजमुनी मरांडी, भवानी हांसदा, कुसुम सोरेन आदि उपस्थित थे।