अराजकता का माहौल पैदा कर रही मोदी सरकार: दीपांकर
भाकपा माले ने रविवार को सवारी बाजार ट्रेन में माले जिताओ भाजपा हटाओ कार्यक्रम का आयोजन किया।
संवाद सहयोगी, सरिया: भाकपा माले ने रविवार को सवारी बाजार ट्रेन में माले जिताओ, भाजपा हटाओ कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य वक्ता भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि आज राज्य से लेकर केंद्र तक की सरकार जुमलेबाजों की है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि 2014 में देश की जनता ने उन्हें क्या एक मौका दे दिया, वे अपने आप को पूरे देश का राजा और मालिक समझ बैठे हैं। जनहित के मुद्दे से उन्हें कोई मतलब नहीं है। वह देश के संविधान में बदलाव लाकर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। हंसकर गोली खानेवाले शहीद महेंद्र सिंह की पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार यादव हैं, जो कभी अपना चेहरा नहीं बदलते।
राजकुमार यादव और पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जनता की परेशानी से भाजपा को कोई लेना-देना नहीं है। मौके पर भोला मंडल, महेंद्र मंडल, विजय सिंह, केदार मंडल, विक्की मंडल, सोनू पांडे, शंकर यादव आदि थे।
अटका में सभा: माले ने रविवार को अटका काली मंडा परिसर में चुनावी सभा की। यहां भी दीपांकर भट्टाचार्य ने जनता से समर्थन मांगा।