जनता देख चुकी भाजपा का असली चेहरा: बाबूलाल
झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों से महागठबंधन के प्रत्याशी जीतेंगे। यहां की जनता भाजपा को उसकी गलत नीतियों के लिए सबक सिखाएगी।
संस, जमुआ: झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों से महागठबंधन के प्रत्याशी जीतेंगे। यहां की जनता भाजपा को उसकी गलत नीतियों का सबक सिखाएगी। गुरुवार को झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह कोडरमा लोकसभा के प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी ने जमुआ एवं द्वारपहरी में क्षेत्र भ्रमण के दौरान उक्त बातें कही। कहा कि भाजपा का असली चेहरा जनता पिछले 5 वर्षों से देख रही है। भाजपा के शासन में लोग नोटबंदी, जीएसटी सहित अन्य गलत नीतियों के कारण परेशान हुए है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर गांव व हर पंचायत में पहुंचकर मतदाताओं से मिलें। मौके पर सुरेश साव, विकास मंडल, मुस्लिम अंसारी, कैलाश मंडल, ताहिर हुसैन, सुलेमान सरपंच, संतोष गुप्ता, जगदीश रविदास, रूपलाल रविदास, सत्तार आलम, दयानंद राय, शाह आलम, महशर इमाम, प्रदीप मंडल, भूषण प्रसाद वर्मा आदि मौजूद थे।